सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana Roadways: हिसार सिरसा फतेहाबाद के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़िए पूरी डिटेल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Roadways: जिंद से डबवाली के बीच चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस सेवा को एक महीने के लंबे इंतजार के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। पहले यह बस…


Haryana Roadways: जिंद से डबवाली के बीच चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस सेवा को एक महीने के लंबे इंतजार के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। पहले यह बस सेवा यात्रियों की कमी के कारण बंद कर दी गई थी जिससे कई जिलों के यात्रियों को परेशानी हो रही थी। खासकर हिसार सिरसा और फतेहाबाद जैसे जिलों के यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि डबवाली रूट पर सीधी बस सुविधा नहीं थी। अब जब फिर से यह सेवा बहाल हुई है तो यात्रियों में खुशी की लहर है।

Advertisement

रोज सुबह 6 बजे चलेगी बस और शाम को लौटेगी

जिंद बस स्टैंड से यह बस रोज सुबह ठीक 6 बजे रवाना होगी और हांसी हिसार सिरसा फतेहाबाद होते हुए लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर डबवाली पहुंचेगी। वहां बस आधे घंटे रुकेगी और फिर दोबारा 11 बजकर 45 मिनट पर जिंद के लिए लौटेगी। वापसी की यात्रा भी ठीक उसी रूट से होगी और बस शाम 5 बजकर 30 मिनट पर जिंद पहुंचेगी। यानी अब इस रूट पर एक तय समय पर रोजाना बस सेवा यात्रियों को मिलेगी जिससे लोग अपने जरूरी काम समय पर निपटा पाएंगे।

इस बस सेवा के लिए रोडवेज विभाग ने किराया 270 रुपये तय किया है। यह किराया जिंद से डबवाली तक की कुल 239 किलोमीटर की दूरी के लिए है। जिंद बस स्टैंड के ड्यूटी इंस्पेक्टर जसमेर खटकड़ ने बताया कि यह किराया यात्रियों की सुविधा और दूरी को ध्यान में रखकर तय किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा सिर्फ जिंद ही नहीं बल्कि उसके रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों के यात्रियों को फायदा देगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यात्रियों की मांग पर बहाल हुई सेवा

यह बस सेवा करीब एक महीने पहले यात्रियों की कमी की वजह से बंद कर दी गई थी। लेकिन उसके बाद यात्रियों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी कि इस रूट पर फिर से बस चलाई जाए। रोडवेज प्रशासन ने उनकी मांग को गंभीरता से लिया और एक बार फिर से यह बस चलाने का फैसला किया गया। अब यात्रियों को न तो प्राइवेट गाड़ियों पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा और न ही दूसरी बसों का इंतजार करना पड़ेगा।

अब जिंद से डबवाली तक सफर करना पहले से ज्यादा आसान और सस्ता हो जाएगा। जिन लोगों को रोज आना-जाना होता है उनके लिए यह सुविधा वरदान साबित होगी। व्यापारियों छात्रों नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों के लिए यह सेवा बहुत फायदेमंद साबित होगी। खास बात ये है कि हर दिन एक तय समय पर बस मिलने से लोगों की दिनचर्या भी व्यवस्थित हो जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो भविष्य में इस रूट पर और भी बसें चलाई जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp