सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

Haryana: नरेंद्र नगर में सीवर की समस्या से राहत, 86 लाख की लागत से नई सीवर लाइन का काम शुरू

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana: वार्ड नंबर 14 के नरेंद्र नगर, मोहन नगर और राजीव नगर कॉलोनियों में सीवर की समस्या के समाधान के लिए 86 लाख रुपये की लागत से नई सीवर लाइन बिछाने का…


Haryana: नरेंद्र नगर में सीवर की समस्या से राहत, 86 लाख की लागत से नई सीवर लाइन का काम शुरू
Haryana: नरेंद्र नगर में सीवर की समस्या से राहत, 86 लाख की लागत से नई सीवर लाइन का काम शुरू
Google News Follow us on Google

Haryana: वार्ड नंबर 14 के नरेंद्र नगर, मोहन नगर और राजीव नगर कॉलोनियों में सीवर की समस्या के समाधान के लिए 86 लाख रुपये की लागत से नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार को नगर निगम महापौर राजीव जैन और पार्षद सुर्या दहिया ने होली चाइल्ड स्कूल के पास नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया। महापौर ने बताया कि नरेंद्र नगर और रूप नगर की गलियों में गंदे सीवर के पानी के जमा होने की शिकायतें बार-बार मिल रही थीं, जिनके समाधान के लिए यह कदम उठाया गया है।

Advertisement

महापौर राजीव जैन ने बताया कि नरेंद्र नगर क्षेत्र में सीवर के पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीवर लाइन के गंदे पानी को बानियापुर खुर्द की मुख्य सड़क से डायवर्ट किया जा रहा है। पहले इस गंदे पानी के कारण लोगों को गलियों में बदबू और बीमारी फैलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अब इस कार्य के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों को गंदे पानी से निजात मिलेगी और स्वच्छता बनी रहेगी।

रठधाना गांव में बनेगा नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

महापौर ने जानकारी दी कि रठधाना गांव में 90 करोड़ रुपये की लागत से नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके बनने के बाद शहर में सीवर जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती: नपा उप चेयरमैन अमन राव रहे मुख्य अतिथि

सेक्टर-23 में फुटपाथ की मरम्मत का कार्य शुरू

महापौर राजीव जैन ने वार्ड 18 के सेक्टर-23 में फुटपाथ की मरम्मत कार्य की शुरुआत भी कर दी है। इस कार्य पर 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फुटपाथ के साथ-साथ टूटे हुए डिवाइडर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार शिकायतें मिलने के बाद अब उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर राजेश दहिया, शैलेन्द्र गौतम, विकाश तिवारी, विक्की शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस का तस्करों पर बड़ा एक्शन: जानिए कैसे चढ़े हत्थे !

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp