
महेंद्रगढ़ (Best E News): हरियाणा पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व जवानों को नौकरी का सुनहरा मौका आया है। हरियाणा पुलिस की दूरसंचार शाखा (Telecommunication Wing) में विशेष पुलिस अधिकारी (SPO – Special Police Officer) के 170 पदों पर संविदा आधार (1 वर्ष की अवधि) पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस के प्रवक्ता नरेश यादव ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को आगामी 5 नवंबर 2026 को अपने संबंधित जिले के जिला पुलिस कंट्रोल रूम (District Police Control Room) में आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन जमा कराना होगा। ये नियुक्तियां हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के तहत एक वर्ष की निश्चित अवधि के लिए की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें:Railway Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता
कौन-कौन से अभ्यर्थी होंगे पात्र?
- भूतपूर्व सैनिक: भारतीय सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना, वायु सेना) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के पूर्व सैनिक।
- पूर्व कांस्टेबल: भंग हो चुकी हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (HSISF) और हरियाणा सशस्त्र पुलिस (HAP) की बटालियनों के पूर्व जवान।
- सिग्नल कोर को प्राथमिकता: दूरसंचार उपकरणों के संचालन, रख-रखाव और संचार व्यवस्था का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियोंविशेषकर सशस्त्र बलों व CAPFs की सिग्नल कोर (Signal Corps) में सेवाएं दे चुके पूर्व सैनिकों—को चयन प्रक्रिया में विशेष वरीयता/प्राथमिकता दी जाएगी।
जरूरी दस्तावेज और नियम
नियत तिथि (5 नवंबर) को साक्षात्कार व आवेदन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सामान साथ लाना अनिवार्य है। पूरी तरह भरा हुआ आवेदन पत्र तथा निर्धारित शपथ-पत्र (प्रारूप हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है)।
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा
- सभी शैक्षणिक व सैन्य सेवा से जुड़े मूल दस्तावेज (Original Certificates)।
- दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियों (Xerox) का एक पूरा सेट।
- निर्धारित संख्या में नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
विशेष नोट: भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने या आवेदन जमा कराने के लिए अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) देय नहीं होगा। अधूरे या देर से प्रस्तुत किए गए आवेदनों को खारिज कर दिया जाएगा।
