रविवार, 1 नवम्बर 2026

नववर्ष 2026 के जश्न को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, हुड़दंग और नशे में ड्राइविंग पर होेगी FIR

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा,  (SP Rewari_ आईपीएस ने जिला वासियों को नववर्ष 2026 की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नए साल के अवसर पर आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक…


रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा,  (SP Rewari_ आईपीएस ने जिला वासियों को नववर्ष 2026 की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नए साल के अवसर पर आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया जाता है, लेकिन यह जश्न शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा के दायरे में होना चाहिए। नववर्ष के शांतिपूर्ण आयोजन, आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने 30 दिसंबर 2025 की शाम 6 बजे से नए साल के उत्सव के समापन तक विशेष यातायात एवं सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement

हुड़दंगबाजी पर सख्त कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि (Happy News Year 2026)सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे शराब पीने, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़कर ध्वनि प्रदूषण करने तथा किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष ड्रंकन ड्राइविंग नाके लगाए जाएंगे, जहां शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। शरारती तत्वों द्वारा शराब के नशे में सार्वजनिक स्थानों और मार्गों पर की जाने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।

सुरक्षा बंदोबस्त : नववर्ष के अवसर पर जिला रेवाड़ी के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और धर्मशालाओं पर विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाके चिन्हित कर स्थापित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर रेवाड़ी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

एडवाइजरी जारी: हरियाणा पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में नागरिकों को नए साल के जश्न के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। नशे में वाहन चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की सलाह दी गई है।

पुलिसकर्मियों का सहयोग करें: ऑटो चालकों को शॉपिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सड़कों के किनारे ऑटो खड़े न करने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp