रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: सॉफ़्टवेयर विषय पर कार्याशाला आयोजित, सांख्यिकीय विषयों पर किया जागरूक

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के अर्थशास्त्र विभाग की विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यशाला में एस.पी.एस.एस सॉफ़्टवेयर विषय पर आधारित कार्यशाला एवं विस्तार व्याख्यान…


Haryana News: सॉफ़्टवेयर विषय पर कार्याशाला आयोजित, सांख्यिकीय विषयों पर किया जागरूक
Haryana News: सॉफ़्टवेयर विषय पर कार्याशाला आयोजित, सांख्यिकीय विषयों पर किया जागरूक
Google News Follow us on Google

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के अर्थशास्त्र विभाग की विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यशाला में एस.पी.एस.एस सॉफ़्टवेयर विषय पर आधारित कार्यशाला एवं विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।Haryana News

Advertisement

 

ये रहे मुख्य वक्ता: इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय से डॉ. नितीशा शेरावत रहीं। डॉ. नितीशा, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं तथा इन्होंने अगस्त 2024 में अपनी पीएच.डी. डॉ. देवेंद्र सिंह के निर्देशन में हुई।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सांख्यिकीय विषयों पर विस्तृत जानकारी दी: विभागाध्यक्ष प्रो. विकास बत्रा ने उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. नितीशा ने अपने व्याख्यान में एस.पी.एस.एस. सॉफ्टवेयर के माध्यम से वर्णनात्मक सांख्यिकी, आवृत्ति वितरण, केंद्रीय प्रवृत्ति का मापन, सहसंबंध एवं प्रतिगमन विश्लेषण, एक नमूना परीक्षण, एनोवा (ANOVA) तथा chi- square परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने विशेष रूप से यह बताया कि शोध कार्य में इन सांख्यिकीय उपकरणों का प्रयोग किस प्रकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. देवेंद्र सिंह ने विभाग की ओर से डॉ. नितीशा का आभार प्रकट किया और उनके समय व ज्ञानवर्धक योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभाग से डॉ. रितु सहित एवं सभी शोधार्थी उपस्थित रहे। Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp