Wednesday, 25 November 2026

Haryana News: जींद से दिल्ली का सफर अब आसान! जानिए कैसे होगा हर जिले को फायदा

Written by: Beste news

Published:

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिंद जिले से दिल्ली की दूरी को कम करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। एक…


Haryana News: जिंद से दिल्ली का सफर अब आसान! जानिए कैसे होगा हर जिले को फायदा
Haryana News: जिंद से दिल्ली का सफर अब आसान! जानिए कैसे होगा हर जिले को फायदा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिंद जिले से दिल्ली की दूरी को कम करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। एक नया हाईवे एनएच-352ए बनाया जा रहा है जो सफर को आसान बनाएगा। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इसका पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस हाईवे के बनते ही दिल्ली और जिंद के बीच सफर पहले से काफी कम समय में तय किया जा सकेगा।

Advertisement

इस हाईवे को कुल दो फेज में बनाया जा रहा है। पहले चरण का निर्माण कार्य समाप्त हो चुका है जबकि दूसरे चरण पर तेजी से काम जारी है। सरकार इस प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करने की कोशिश कर रही है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लंबे समय तक यह हाईवे टिकाऊ और सुरक्षित बना रहे।

1380 करोड़ की लागत से बनेगा हाईवे

इस पूरे हाईवे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 1380 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह हाईवे जीटी रोड (एनएच-44) से शुरू होकर सोनीपत और गोहाना होते हुए जिंद तक पहुंचेगा। इस रूट से गुजरने वाले यात्रियों को लंबी दूरी और समय की परेशानी से राहत मिलेगी। खासतौर पर रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए यह वरदान साबित होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सफर होगा मात्र सवा घंटे का

अभी दिल्ली से जिंद जाने के लिए रोहतक या गोहाना के रास्ते से जाना पड़ता है जो लंबा और समय लेने वाला है। लेकिन इस नए हाईवे के बनते ही दिल्ली से जिंद का सफर सिर्फ सवा घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे समय की बचत होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

यह हाईवे न केवल जिंद बल्कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले लोगों को भी राहत देगा। नए मार्ग से सफर लगभग ढाई घंटे कम हो जाएगा। इसका फायदा पूरे हरियाणा और उत्तर भारत के यात्रियों को मिलेगा। इस तरह यह हाईवे विकास और कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp