रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: नागरिक अस्पताल रेवाड़ी पहुंची सुमन राणा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने मंगलवार को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के महिला वार्ड व शिशु वार्ड का गहन…


बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने अस्पताल का का किया औचक निरीक्षण
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने अस्पताल का का किया औचक निरीक्षण
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने मंगलवार को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के महिला वार्ड व शिशु वार्ड का गहन निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार, चिकित्सा सुविधाओं व सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान सुमन राणा ने अस्पताल प्रबंधन को सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण अस्पताल परिसर में गंदा पानी भर जाता है। जो कि ठीक नहीं है।Haryana News

विशेषकर शिशु वार्ड में जलभराव की समस्या गंभीर होने से बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। सुमन राणा ने कहा कि चिकित्सा संस्थान में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिससे कि मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दूषित पानी की निकासी को दुरूस्त करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस अवसर पर पीएमओ डॉ. सुरेन्द्र यादव और जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव भी मौजूद रहीं।
——

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp