सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: कैथल में सड़क क्रांति! गांवों से शहर तक सफर अब हुआ आसान और सुरक्षित

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने कैथल जिले में 30 नई सड़कों का निर्माण करवाया है। इन सड़कों पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त…


Haryana News: कैथल में सड़क क्रांति! गांवों से शहर तक सफर अब हुआ आसान और सुरक्षित
Haryana News: कैथल में सड़क क्रांति! गांवों से शहर तक सफर अब हुआ आसान और सुरक्षित
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने कैथल जिले में 30 नई सड़कों का निर्माण करवाया है। इन सड़कों पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया गया है जिससे आमजन को बहुत राहत मिली है। खासतौर पर किसानों व्यापारियों और बच्चों को अब बेहतर सड़क सुविधा मिल रही है। जिले में कुल 113 सड़कें हैं जिनकी लंबाई 309 किलोमीटर है और इन्हें भी गड्ढा मुक्त कर दिया गया है जिससे रोजमर्रा की आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है।

Advertisement

मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतपाल गोपेरा के अनुसार बरसात के मौसम को देखते हुए विभाग की टीमें समय-समय पर सड़कों का निरीक्षण कर रही हैं। यदि कहीं भी गड्ढा बनता है तो उसे तुरंत ठीक किया जा रहा है। नई बनी सड़कों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए विभाग सक्रिय रूप से काम कर रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली बस बाइक और अन्य वाहनों की आवाजाही अब पहले से कहीं ज्यादा सुगम और सुरक्षित हो गई है।

इन नई सड़कों का निर्माण जिन इलाकों में हुआ है उनमें चंदाना से जींद रोड बायपास बलबेहरा से बिछिया अंगोंध से चंचक जडौला से गुमथला गढ़ू पाई से पिलानी रोड पाई से सोंगल ड्रेन बालू से बधसिकरी खेड़ी ग़ुलाम अली से अटेला थे-बुटाना से माजरी अजीत नगर से तरनवाली और पाई से रामना-रमानी तक के रास्ते शामिल हैं। इन सड़कों की चौड़ाई 12 से 18 फुट रखी गई है जिससे ड्राइवरों को चलने में आसानी हो रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

तीन साल की वारंटी में हैं 149 सड़कें

विभाग द्वारा पहले बनाई गई 149 सड़कों पर अब भी तीन साल की वारंटी है। इसका मतलब है कि यदि इन सड़कों में किसी तरह की टूट-फूट होती है तो संबंधित एजेंसी उसे मुफ्त में ठीक करेगी। यह व्यवस्था सड़क की लंबी उम्र और गुणवत्ता को बनाए रखने में मददगार साबित हो रही है। इससे आम जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

विभाग ने 65 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शुरू किया था। इसमें से 40 किलोमीटर की सड़कों की मरम्मत पूरी हो चुकी है और बाकी 25 किलोमीटर पर कार्य जारी है। जो सड़कें मरम्मत के बाद तैयार हुई हैं वे भी पूरी तरह गड्ढा मुक्त हैं। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है ताकि कहीं भी खराबी हो तो तुरंत सुधार हो सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp