शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana News: किसानों को राहत, हरियाणा मंडियों में धान की खरीद जारी, किसानों के खाते में इतने करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में खरीफ सीजन 2025-26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 9029.39 करोड़ रुपए की सीधे भुगतान की जा चुकी है. राज्य में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल…


Haryana News: किसानों को राहत, हरियाणा मंडियों में धान की खरीद जारी, किसानों के खाते में इतने करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर
Haryana News: किसानों को राहत, हरियाणा मंडियों में धान की खरीद जारी, किसानों के खाते में इतने करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में खरीफ सीजन 2025-26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 9029.39 करोड़ रुपए की सीधे भुगतान की जा चुकी है. राज्य में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत 2,52,693 किसानों से धान की खरीद हुई है. अब तक प्रदेश की मंडियों में करीब 52 लाख टन धान की आवक हो चुकी है.

Advertisement

धान का उठान और खरीद

अब तक 40,22,926 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है. मंडियों से 48,44,073 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है. राज्य सरकार ने धान की खरीद के लिए विशेष तैयारियां की हैं और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है.

बाजरा और अन्य फसलों की खरीद

मंडियों में बाजरा की खरीद भी जारी है. अब तक 4.16 लाख टन बाजरे की आवक हुई है, जिसमें से 3.86 लाख टन बाजरा खरीदा गया है. इसके अलावा मंडियों में 491 टन मक्का और चार टन से ज्यादा मूंग की भी आवक हुई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:बिजली कट से परेशान लोगों ने रेवाड़ी में लगाया जाम

धान की खरीद का समय और लक्ष्य

प्रदेश में धान की खरीद 15 नवंबर तक होनी है. इस बार धान की खरीद 22 सितंबर से शुरू की गई थी. सरकार ने कुल 54 लाख टन धान के खरीद लक्ष्य का निर्धारण किया है.

मंडी श्रम और साफ-सफाई

राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों द्वारा लाए गए धान की साफ-सफाई आढ़तियों द्वारा की जा रही है. साथ ही मंडियों में होने वाले श्रम कार्य जैसे भराई, तुलाई, सिलाई और लदाई का शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जाता है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें:कर्मचारियों की हडताल में चलते धारूहेड़ा में 22 गांवों में बिजली गुल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp