रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: दिल्ली-गुरुग्राम हाइवे पर ट्रैफिक जाम से राहत, सरहौल टोल प्लाजा पर ट्रायल के तौर पर बनाया जाएगा नया आइलैंड

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: गुरुग्राम में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरहौल टोल प्लाजा पर ट्रैफिक आइलैंड बनाने की योजना बनाई…


Haryana News: दिल्ली-गुरुग्राम हाइवे पर ट्रैफिक जाम से राहत, सरहौल टोल प्लाजा पर ट्रायल के तौर पर बनाया जाएगा नया आइलैंड
Haryana News: दिल्ली-गुरुग्राम हाइवे पर ट्रैफिक जाम से राहत, सरहौल टोल प्लाजा पर ट्रायल के तौर पर बनाया जाएगा नया आइलैंड
Google News Follow us on Google

Haryana News: गुरुग्राम में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरहौल टोल प्लाजा पर ट्रैफिक आइलैंड बनाने की योजना बनाई गई है। इसका मकसद वाहनों के आपस में मर्ज होने को रोकना और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाना है।

Advertisement

दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आने वाले वाहनों के लिए यहां एंट्री के समय ट्रैफिक को 3-3 लेन में विभाजित किया जाएगा। एक साइड का ट्रैफिक एक्सप्रेसवे की ओर जाएगा और दूसरी तरफ तीन लेन सर्विस लेन की ओर। बीच में तिकोने आकार में जगह छोड़कर आइलैंड बनाया जाएगा, जिस पर ग्रीनबेल्ट और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे ट्रैफिक अलग-अलग रह सकेगा और जाम की संभावना कम होगी।

पहले शहर में राजीव चौक पर यह ट्रैफिक आइलैंड बनाया गया था और अब एंबियंस मॉल के सामने ट्रायल के तौर पर इसे लागू किया जाएगा। ट्रैफिक एसीपी सत्यपाल यादव ने बताया कि सरहौल टोल पर धनचिरी कैंप के सामने शुक्रवार को 400 बैरिकेड लगाकर अलग-अलग ट्रैफिक चलाया गया। यदि ट्रायल सफल रहा तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में सोमवार को इन गांवों की होगी बाजरा खरीद

दिल्ली-गुरुग्राम हाइवे पर पीक आवर्स में भारी ट्रैफिक जाम रहता है। सुबह दिल्ली से गुरुग्राम और शाम को गुरुग्राम से दिल्ली की ओर वाहन लंबी कतार में फंस जाते हैं। खासकर एंबियंस मॉल से धनचिरी कैंप चौक के बीच का हिस्सा जाम का मुख्य कारण है। यहां एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर, सर्विस लेन और मॉल की ओर जाने वाला ट्रैफिक आपस में मर्ज हो जाता है।

इसी परेशानी को देखते हुए ट्रैफिक आइलैंड की योजना तैयार की गई है। इससे पीक आवर्स में ट्रैफिक की समस्या कम होगी और वाहन सुचारू रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यह कदम गुरुग्राम में यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp