सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

Haryana News: कांवड़ियों के लिए राहत, सावन में रेवाड़ी से हरिद्वार के लिए दो बसें रोजाना चलेंगी, किराया 480 रुपए

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: सावन माह में हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज प्रबंधन ने हरिद्वार के लिए सावन स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। अब स्थानीय बस…


Haryana News: कांवड़ियों के लिए राहत, सावन में रेवाड़ी से हरिद्वार के लिए दो बसें रोजाना चलेंगी, किराया 480 रुपए
Haryana News: कांवड़ियों के लिए राहत, सावन में रेवाड़ी से हरिद्वार के लिए दो बसें रोजाना चलेंगी, किराया 480 रुपए
Google News Follow us on Google

Haryana News: सावन माह में हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज प्रबंधन ने हरिद्वार के लिए सावन स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। अब स्थानीय बस अड्डे से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा मिलने से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी। हर साल सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार जाते हैं, ऐसे में इस सीधी बस सेवा से उनके समय और पैसे की बचत होगी।

Advertisement

रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है, जिसके तहत अब रोजाना रेवाड़ी बस अड्डे से हरिद्वार के लिए दो बसें चलेंगी। पहले केवल एक बस हरिद्वार के लिए चलाई जाती थी, लेकिन अब पहली बस रोजाना सुबह 10 बजे और दूसरी बस दोपहर 12 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। वहीं, हरिद्वार से रेवाड़ी के लिए पहली बस शाम 7 बजे और दूसरी रात 9 बजे रवाना होगी। यात्रियों को एक तरफ का किराया 480 रुपये देना होगा।

हर साल 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जाते हैं हरिद्वार

हर साल सावन के महीने में रेवाड़ी जिले से करीब 20 हजार श्रद्धालु और कांवड़िए हरिद्वार जाते हैं। कई लोग ट्रेन से और कुछ निजी वाहनों से यात्रा करते हैं, लेकिन ट्रेन में भीड़ होने के कारण महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानी होती है। अब रोडवेज बस सेवा शुरू होने से खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को राहत मिलेगी और वे आसानी से हरिद्वार तक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती: नपा उप चेयरमैन अमन राव रहे मुख्य अतिथि

अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी बस सेवाएं जारी

स्थानीय बस अड्डे से पहले से ही खाटूश्याम, आगरा, बालाजी धाम आदि धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा, कुछ समय पहले अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन के लिए भी बस सेवा चलाई गई थी। अब सावन माह में हरिद्वार के लिए शुरू की गई विशेष बस सेवा यात्रियों के लिए सुविधाजनक रहेगी। यदि यात्रियों की संख्या अच्छी रही, तो इस सेवा को सावन माह के बाद भी जारी रखने के प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस का तस्करों पर बड़ा एक्शन: जानिए कैसे चढ़े हत्थे !

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp