सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: पाटौदी में डेढ़ किलोमीटर का एलिवेटेड रोड तैयार, अब जाम की नहीं कोई चिंता

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: गुरुग्राम और पाटौदी के बीच सफर करने वाले लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। अब पाटौदी शहर में जाम की समस्या समाप्त होने जा रही है क्योंकि यहां…


Haryana News: पाटौदी में डेढ़ किलोमीटर का एलिवेटेड रोड तैयार, अब जाम की नहीं कोई चिंता
Haryana News: पाटौदी में डेढ़ किलोमीटर का एलिवेटेड रोड तैयार, अब जाम की नहीं कोई चिंता
Google News Follow us on Google

Haryana News: गुरुग्राम और पाटौदी के बीच सफर करने वाले लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। अब पाटौदी शहर में जाम की समस्या समाप्त होने जा रही है क्योंकि यहां नया एलिवेटेड रोड बनकर तैयार है। यह सड़क होडल से लेकर कुलाना तक फोरलेन की जाएगी। इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) दो साल पहले तैयार की गई थी और अब राज्य वित्त समिति (SFC) ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है।

Advertisement

616 करोड़ की लागत से होगा सड़क चौड़ीकरण का काम

इस सड़क को चौड़ा करने और एलिवेटेड रोड के निर्माण पर लगभग 616 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में होडल से बिलासपुर तक की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि भारी वाहनों की आवाजाही से होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से गुरुग्राम और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को भी तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।

पूर्व पाटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने इस योजना को धरातल पर लाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तीन साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस सड़क को चौड़ा करने और पाटौदी हेलीमंडी से कुलाना तक एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव दिया था। उनके प्रयासों से लगभग 500 करोड़ रुपये की DPR तैयार की गई और पाटौदी में लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगी यह सड़क

यह सड़क अपने आप में बेहद रणनीतिक है क्योंकि यह तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ती है। इससे ना केवल यातायात को बल मिलेगा बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। फोरलेन बनने से गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी और झज्जर जैसे जिलों के बीच आवागमन पहले से कहीं ज्यादा सुगम हो जाएगा। इससे निवेशकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

जहां पहले चरण में होडल से बिलासपुर तक सड़क को मंजूरी मिल चुकी है वहीं बिलासपुर से कुलाना तक सड़क बनाने का मुद्दा अभी बाकी है। इसको लेकर पूर्व विधायक जरावता ने लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात की है। मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस हिस्से को भी स्वीकृति दी जाएगी और निर्माण कार्य शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp