सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: राशन डिपो पर अब नहीं मिलेगा दो लीटर तेल, सिर्फ एक लीटर में राहत की उम्मीद

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने नए आदेश में स्पष्ट किया है कि अब बीपीएल परिवारों को सिर्फ एक लीटर सरसों तेल सस्ते दामों पर मिलेगा। अगर कोई परिवार दो लीटर तेल…


Haryana News: राशन डिपो पर अब नहीं मिलेगा दो लीटर तेल, सिर्फ एक लीटर में राहत की उम्मीद
Haryana News: राशन डिपो पर अब नहीं मिलेगा दो लीटर तेल, सिर्फ एक लीटर में राहत की उम्मीद
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने नए आदेश में स्पष्ट किया है कि अब बीपीएल परिवारों को सिर्फ एक लीटर सरसों तेल सस्ते दामों पर मिलेगा। अगर कोई परिवार दो लीटर तेल खरीदता है तो उसे ₹100 चुकाने होंगे। यानी एक लीटर पर ₹30 की राहत है लेकिन दो लीटर पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी।

Advertisement

इस योजना में पहले बीपीएल कार्डधारकों को दो लीटर तेल सिर्फ ₹40 में मिल जाता था। अब इसकी कीमत बढ़ाकर ₹100 कर दी गई है। यानी जुलाई महीने से सरसों तेल की कीमतों में लगभग 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू हो गई है जिससे गरीब परिवारों की जेब पर असर पड़ा है।

जून महीने में करीब 46 लाख कार्डधारकों ने हरियाणा में सरकारी राशन लिया। प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं और एक किलो चीनी मुफ्त दी जाती है। इसके अलावा पहले दो लीटर तेल भी कम कीमत पर मिलता था। अब नई व्यवस्था में केवल एक लीटर पर ही राहत दी जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि सरकार ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है बल्कि विकल्प दिया है। जो परिवार सिर्फ एक लीटर तेल लेना चाहते हैं वे ₹30 में ले सकते हैं लेकिन दो लीटर पर ₹100 देना होगा। यह खपत को सीमित करने का उपाय है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को बीपीएल कार्ड जारी कर वोट मांगे लेकिन अब उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने इसे गरीब विरोधी फैसला बताया और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp