शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana News: कोरोना में रुकी किलोमीटर स्कीम, अब बस संचालकों को मिलेगा नया लाभ और आर्थिक राहत का मौका

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में कोरोना महामारी के दौरान किलोमीटर स्कीम के तहत नहीं चल पाईं बसों के संचालकों को प्रदेश सरकार ने राहत दी है. अब बस संचालकों को 35 प्रतिशत लीज…


Haryana News: कोरोना में रुकी किलोमीटर स्कीम, अब बस संचालकों को मिलेगा नया लाभ और आर्थिक राहत का मौका
Haryana News: कोरोना में रुकी किलोमीटर स्कीम, अब बस संचालकों को मिलेगा नया लाभ और आर्थिक राहत का मौका
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में कोरोना महामारी के दौरान किलोमीटर स्कीम के तहत नहीं चल पाईं बसों के संचालकों को प्रदेश सरकार ने राहत दी है. अब बस संचालकों को 35 प्रतिशत लीज चार्ज के हिसाब से कुल 249 दिन का भुगतान किया जाएगा. यह निर्णय परिवहन विभाग ने बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मांग मानते हुए लिया है.

Advertisement

राज्य परिवहन निदेशालय के आदेश के अनुसार लीज पर चलने वाली 700 बसों के लिए 249 दिनों का फिक्स्ड कंपोनेंट भुगतान किया जाएगा. यह भुगतान दो चरणों में होगा. पहला चरण 18 मई 2020 से 23 नवंबर 2020 तक 190 दिन का और दूसरा चरण 3 मई 2021 से 30 जून 2021 तक 59 दिन का है.

हालांकि, 25 मार्च 2020 से 17 मई 2020 तक लॉकडाउन अवधि का भुगतान नहीं किया जाएगा क्योंकि उस समय पूरे देश में सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह बंद था. इस दौरान बस संचालकों को कोई आर्थिक लाभ नहीं दिया जाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:बिजली कट से परेशान लोगों ने रेवाड़ी में लगाया जाम

भुगतान के लिए आधार रिकार्ड

परिवहन विभाग ने सभी रोडवेज डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि भुगतान करते समय संबंधित डिपो के रिकार्ड को आधार बनाया जाए. जब बसें नहीं चलीं, तब किलोमीटर, बसों की संख्या और अवधि के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा.

प्राइवेट बस संचालकों के लिए राहत

यह फैसला उन सैकड़ों प्राइवेट बस संचालकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जिन्होंने कोविड काल में भारी आर्थिक नुकसान झेला था. अब उन्हें अपने लीज चार्ज के अनुसार फिक्स्ड भुगतान मिलने से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें:कर्मचारियों की हडताल में चलते धारूहेड़ा में 22 गांवों में बिजली गुल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp