रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा विजन 2047 जारी, 50 लाख युवाओं को रोजगार देने की बड़ी सरकारी तैयारी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने आने वाले वर्षों में राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बड़ा रोडमैप तैयार कर लिया है। 'विजन डाक्यूमेंट 2047' के अनुसार प्रदेश में वर्ष…


Haryana News: हरियाणा विजन 2047 जारी, 50 लाख युवाओं को रोजगार देने की बड़ी सरकारी तैयारी
Haryana News: हरियाणा विजन 2047 जारी, 50 लाख युवाओं को रोजगार देने की बड़ी सरकारी तैयारी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने आने वाले वर्षों में राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बड़ा रोडमैप तैयार कर लिया है। ‘विजन डाक्यूमेंट 2047‘ के अनुसार प्रदेश में वर्ष 2047 तक 50 लाख नए रोजगार सृजित किए जाएंगे और हरियाणा की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बना यह डाक्यूमेंट भविष्य के आधुनिक और विकसित हरियाणा की तस्वीर पेश करता है।

Advertisement

विकसित भारत के सपने से जुड़ा हरियाणा का विजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप हरियाणा ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी पूरी कर ली है। केंद्र सरकार के विजन से तालमेल बैठाते हुए राज्य ने ‘मिशन हरियाणा 2047’ नाम की एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स बनाई है। यह टास्क फोर्स राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने और 50 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष फोकस

विजन डाक्यूमेंट में शिक्षा सुधार, खेती-किसानी को आधुनिक बनाने, तेज आर्थिक विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। इनमें स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने, आधुनिक तकनीक लाने और किसानों को नई तकनीक से जोड़ने जैसे कई उपाय शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप का बड़ा प्लान

राज्य सरकार ने युवाओं की उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए व्यापक योजना तैयार की है। ‘हरियाणा वेंचर कैपिटल फंड’ के माध्यम से युवाओं को इंटर्नशिप, मेंटरशिप और सस्ता इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा। निजी निवेशकों को भी दो हजार करोड़ रुपये का ‘फंड ऑफ फंड्स’ तैयार करने के लिए प्रोत्साहन दिया गया है। इसके जरिए स्टार्टअप्स में बड़े पैमाने पर निवेश बढ़ेगा और हरियाणा को इनोवेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp