रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार का युवाओं के लिए नया कदम! जानिए युवाओं को कहां और कैसे मिलेगा मौका

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने तय किया है कि Germany और Russia में 50-50 युवाओं को काम के लिए भेजा जाएगा। वहीं Norway और Slovakia के लिए 25-25 युवाओं का चयन किया…


Haryana News: हरियाणा सरकार ने तय किया है कि Germany और Russia में 50-50 युवाओं को काम के लिए भेजा जाएगा। वहीं Norway और Slovakia के लिए 25-25 युवाओं का चयन किया जाएगा। ये सभी रोजगार कृषि उत्पादों से जुड़े फैक्ट्री और Warehousing Projects में होंगे। इससे न सिर्फ युवाओं को विदेश जाने का अवसर मिलेगा बल्कि उन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म भी मिलेगा।

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब हरियाणा सरकार विदेशों में रोजगार के लिए युवाओं को भेज रही है। इससे पहले 225 युवाओं को इज़राइल के लिए चुना गया था जिसमें से 180 युवा पहले ही वहां कार्यरत हैं। शेष युवाओं को भेजने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा 100 युवाओं को दुबई के लिए चुना गया है जिनका स्किल डेवलपमेंट चल रहा है।

Haryana Skill Employment Corporation के माध्यम से यह पूरी प्रक्रिया संचालित हो रही है। जो भी युवा विदेश में काम करना चाहते हैं उन्हें 11 जुलाई तक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर सभी नियम और शर्तें पहले से ही उपलब्ध हैं। यह एक पारदर्शी और पूरी तरह से सरकारी प्रक्रिया है जिससे धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष प्रयासों से अब डंकी रूट यानी अवैध तरीकों से विदेश जाने वालों पर सख्त कानून बना दिया गया है। जो एजेंट इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विदेश भेजने की यह सरकारी पहल पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है जिसमें युवाओं की भलाई सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp