सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार की नई डिजिटल क्रांति! हरियाणा पेंशन ऐप से पेंशनरों को बड़ी राहत

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने समाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों के लिए एक नई पहल की है। फेस रिकॉग्निशन पेंशन ऐप के जरिए अब बुजुर्गों को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के…


Haryana News: हरियाणा सरकार की नई डिजिटल क्रांति! हरियाणा पेंशन ऐप से पेंशनरों को बड़ी राहत
Haryana News: हरियाणा सरकार की नई डिजिटल क्रांति! हरियाणा पेंशन ऐप से पेंशनरों को बड़ी राहत
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने समाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों के लिए एक नई पहल की है। फेस रिकॉग्निशन पेंशन ऐप के जरिए अब बुजुर्गों को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से वृद्धजन, विधवा, दिव्यांग और अन्य सामाजिक पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को राहत देगी।

Advertisement

इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह व्यक्ति के चेहरे की डिजिटल पहचान कर उसकी सत्यता की पुष्टि करेगा। यानी अब बायोमेट्रिक मशीन की जरूरत नहीं होगी। बस एक मोबाइल कैमरे के सामने आकर ऐप के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र को सत्यापित किया जा सकेगा।

36 लाख से ज्यादा पेंशनधारकों को होगा लाभ

वर्तमान में हरियाणा में लगभग 22 लाख वृद्धजन, 8.88 लाख विधवाएं और 2.9 लाख दिव्यांग नागरिक पेंशन योजनाओं से लाभ ले रहे हैं। इस तरह कुल 36 लाख से अधिक लोगों को इस डिजिटल सुविधा का लाभ मिलेगा। यह कदम राज्य को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की ओर और तेजी से ले जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

फर्जी पेंशन पर लगेगा लगाम

सरकार का उद्देश्य इस ऐप के माध्यम से सभी विभागों का डाटा अपडेट करना है ताकि मृत व्यक्तियों के नाम पर मिल रही पेंशन को बंद किया जा सके। वर्तमान में कई विभागों में मृतक लोगों के नाम अब भी सूची में दर्ज हैं और उनके नाम पर पेंशन जारी हो रही है। यह ऐप इस पेंशन घोटाले को रोकने में कारगर साबित होगा।

सरकार इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। पहले चरण में फेस रिकॉग्निशन पेंशन ऐप की शुरुआत पंचकूला और अंबाला जिलों में की जाएगी। इसके बाद इसे राज्य के अन्य जिलों में भी विस्तार दिया जाएगा ताकि सभी लाभार्थियों को यह सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp