सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: ​किसानों की हुई बल्ले बल्ले, इस शहर में बनेगा 300 एकड़ में सोलर प्लांट, सस्ती मिलेगी बिजली

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के CM Saini ने शुक्रवार को एक अहम फैसला लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी कृषि ट्यूबवेलों को चरणबद्ध तरीके से सोलर ऊर्जा से जोड़ा…


CM Saini
CM Saini का बड़ा ऐलान, 300 एकड़ में बनेगा सोलर प्लांट, किसानों को मिलेगा सस्ता बिजली समाधान
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के CM Saini ने शुक्रवार को एक अहम फैसला लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी कृषि ट्यूबवेलों को चरणबद्ध तरीके से सोलर ऊर्जा से जोड़ा जाए। यह फैसला प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा अभियान यानी पीएम-कुसुम योजना के तहत लिया गया है।Haryana News

Advertisement

चंडीगढ़ में हुई इस समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। इस योजना का मकसद किसानों को बिजली के खर्च से राहत दिलाना और पर्यावरण को भी बचाना है।Haryana News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर जिले में कम से कम दो कृषि फीडरों के सोलराइजेशन के लिए पांच-पांच एकड़ जमीन चिन्हित की जाए। इन जगहों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे जो सीधे कृषि ट्यूबवेलों को बिजली देंगे।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इससे किसानों को निर्बाध और सस्ती बिजली मिल सकेगी और बिजली संकट से भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि यह योजना राज्य के हर किसान के हित में है और इसे जल्द लागू किया जाएगा।Haryana News

पंचकूला में बनेगा बड़ा सोलर पावर प्लांट

मुख्यमंत्री ने पंचकूला जिले के रायवाली गांव में 220 केवी सब स्टेशन के पास गन्नीखेड़ा ग्राम पंचायत की लगभग 300 एकड़ जमीन पर एक बड़ा सोलर पावर प्लांट लगाने का सुझाव भी अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से पूरे जिले के सभी कृषि ट्यूबवेलों को सोलर ऊर्जा से जोड़ा जा सकता है। इससे न केवल बिजली की आपूर्ति सुधरेगी बल्कि राज्य सरकार का ऊर्जा पर खर्च भी घटेगा और किसानों को समय पर बिजली मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

इस योजना के लागू होने से सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलेगा। उन्हें अब डीजल या पारंपरिक बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे जहां उनका खर्च कम होगा वहीं फसल उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि सिंचाई में बाधा नहीं आएगी। इसके अलावा पर्यावरण को भी फायदा होगा क्योंकि सोलर ऊर्जा एक स्वच्छ और नवीकरणीय स्रोत है।Haryana News

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का कृषि क्षेत्र पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर आधारित हो ताकि किसानों की आय में इजाफा हो और प्रदूषण भी कम हो।Haryana News

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp