सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा की नौकरियों में अब बाहरी युवाओं की एंट्री बंद, CET बना नई बाधा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि अब राज्य के सभी विभागों, बोर्ड-निगम, सरकारी कंपनियों और स्वायत्त संस्थानों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में केवल हरियाणा मूल…


Haryana News: हरियाणा की नौकरियों में अब बाहरी युवाओं की एंट्री बंद, CET बना नई बाधा
Haryana News: हरियाणा की नौकरियों में अब बाहरी युवाओं की एंट्री बंद, CET बना नई बाधा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि अब राज्य के सभी विभागों, बोर्ड-निगम, सरकारी कंपनियों और स्वायत्त संस्थानों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में केवल हरियाणा मूल के युवाओं को ही आरक्षण का लाभ मिलेगा। यानी पुलिस कांस्टेबल, अध्यापक और अन्य पदों पर भर्ती केवल उन्हीं युवाओं की होगी जो हरियाणा से संबंधित हैं। भर्ती प्रक्रिया का आधार अब ‘कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट’ (CET) स्कोर होगा। इससे पारदर्शिता भी बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा।

Advertisement

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा अधिसूचित किए गए नए नियमों के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार पेपर लीक या नकल जैसे अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे कभी भी हरियाणा में सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। ऐसे उम्मीदवारों का न केवल दावा रद्द किया जाएगा बल्कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा भविष्य की सभी परीक्षाओं के लिए उसे अयोग्य भी घोषित कर दिया जाएगा।

CET स्कोर के आधार पर होगी मेरिट

तीसरी श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए सभी विभाग HSSC को सीधी मांग भेजेंगे, जबकि चौथी श्रेणी के पदों के लिए मानव संसाधन विभाग के निदेशालय को मांग भेजनी होगी। बोर्ड और निगम अपनी मांगें HSSC को भेजेंगे। CET परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक लाने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। CET स्कोर तीन साल तक मान्य रहेगा लेकिन यदि इस दौरान उम्मीदवार की उम्र निर्धारित सीमा से ऊपर हो जाती है तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस और शिक्षकों की भर्ती में अलग नियम

पुलिस भर्ती में NCC के अंक भी जुड़ेंगे जबकि शिक्षक भर्ती में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) पास करना अनिवार्य होगा। हालांकि HTET के अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। तीसरी श्रेणी की भर्ती के लिए कुल पदों से दस गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को लिखित या कौशल परीक्षा में बुलाया जाएगा। इससे योग्य उम्मीदवारों को उचित मौका मिलेगा और चयन प्रक्रिया अधिक प्रभावशाली होगी।

अब HSSC किसी भी परीक्षा के अंतिम परिणाम से पहले वेबसाइट पर उत्तर कुंजी (Answer Key) प्रकाशित करेगा और आपत्तियां मांगेगा। यदि किसी प्रश्न पर आपत्ति सही पाई जाती है तो उत्तर कुंजी संशोधित की जाएगी। इसके लिए राज्य विश्वविद्यालयों जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी जो प्रश्नों की प्रमाणिकता पर अंतिम निर्णय देगी। इससे पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp