रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में शुरू शिक्षा क्रांति! अब सरकारी स्कूलों में बच्चों को सिखाई जाएगी विदेशी भाषा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार अब सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को एक नए स्तर पर ले जाने जा रही है। इसी क्रम में बच्चों को फ्रेंच भाषा सिखाने का निर्णय लिया…


Haryana News: हरियाणा सरकार अब सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को एक नए स्तर पर ले जाने जा रही है। इसी क्रम में बच्चों को फ्रेंच भाषा सिखाने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया है ताकि बच्चों को वैश्विक स्तर की भाषाई दक्षता दी जा सके और उनका भविष्य बेहतर हो सके।

Advertisement

सरकारी स्कूलों में फ्रेंच भाषा पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन एग्जाम लिया जाएगा जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार भाग लेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी। राज्य स्तर पर इस काम के लिए जोर-शोर से तैयारियाँ चल रही हैं।

SCRT और DIET संस्थानों को जारी हुए निर्देश

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने गुरुग्राम स्थित एससीआरटी निदेशक, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और राज्य के सभी डाइट प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत उन्हें नए सत्र से चुनिंदा स्कूलों में फ्रेंच भाषा की पढ़ाई शुरू करवानी है। इसके लिए फ्रांस की एम्बेसी और IFI संस्थान का सहयोग लिया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

चयन प्रक्रिया में मिला दूसरा मौका

पहले राउंड में जो इच्छुक उम्मीदवार भाग नहीं ले सके थे उन्हें एक और मौका दिया गया। वे 28 जून तक वीडियो प्रेजेंटेशन और एक लेख के रूप में अपना इंटरेस्ट (EOI) जमा करा सकते थे। इन प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के बाद योग्य उम्मीदवारों को राउंड-2 के लिए चुना गया है। इसकी सूची परिशिष्ट-A में दी गई है।

अब राउंड-2 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की ऑनलाइन मेरिट असेसमेंट परीक्षा होगी। इस परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इन शिक्षकों के माध्यम से राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में विदेशी भाषा शिक्षा का सपना साकार करने जा रही है। इससे बच्चों को भविष्य में नई करियर संभावनाएं और अवसर मिल सकेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp