धारूहेड़ा: बास रोड पर एक सफाई कर्मचारी को कार से टक्कर मारने और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पांच दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर सफाई कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है। सोमवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों (Safai karmchari Dharuhera) ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे मंगलवार को दोबारा बड़ा धरना देने को मजबूर होंगे।Haryana News
पुलिस की लापरवाही आई सामने: सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर को वार्ड 12 में सफाई कर रही कर्मचारी सुनीता को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद जब सुनीता द्वारा शोर मचाने पर सड़क पर जाम लग गया, तो चालक कार रोककर उतरा (Safai karmchari Dharuhera) और उससे जातिसूचक शब्द कहते हुए मौके से फरार हो गया। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 दिन बीतने पर भी पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।Haryana News
यूनियन का आरोप है कि पांच दिन बाद भी आरोपित के खिलाफ कोई स्पष्ट कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। कई बार नपा सचिव व पुलिस को इसको लेकर अवगत करवाया गया लेकिन कार चालक को गिरफ्तार नही किया गया है। पुलिस की लापरवाही के चलते ही सफाई कर्मचारयों को आज आंदोलन करना पडा।कर्मचारियों ने कहा कि वे न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
आरोपी कार चालक काबू: धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर धारूहेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही के लिए आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाHaryana News

