रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: DGP आलोक मित्तल ने रेवाडी में किया औचक निरीक्षण

Written by: PK Chauhan

Published:

Higjlight - Haryana News • डीजीपी आलोक मित्तल ने रेवाड़ी में चल रहे पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लिया जायजा • थाना रामपुरा के नए भवन और पुलिस लाइन में बन रहे…


रेवाड़ी में बृहस्पतिवार को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक मित्तल ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
रेवाड़ी में बृहस्पतिवार को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक मित्तल ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
Google News Follow us on Google

Higjlight – Haryana News

Advertisement

• डीजीपी आलोक मित्तल ने रेवाड़ी में चल रहे पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लिया जायजा
• थाना रामपुरा के नए भवन और पुलिस लाइन में बन रहे सरकारी आवासों का निरीक्षण
• पुलिस परिवारों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
• आईजीपी नाजनीन भसीन, उपायुक्त अभिषेक मीणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

Haryana News: रेवाड़ी में बृहस्पतिवार को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक मित्तल ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान वे सबसे पहले धारूहेड़ा पहुंचे, जहां आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी नाजनीन भसीन, उपायुक्त अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा और अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे रेवाड़ी के नवनिर्मित थाना रामपुरा पहुंचे, जहां सलामी गार्द ने उन्हें सलामी दी। डीजीपी ने नए भवन की सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप पूरे करने के निर्देश दिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

निरीक्षण के दौरान आलोक मित्तल पुलिस लाइन रेवाड़ी भी पहुंचे, जहां जिओ और ओआरज के लिए बनाए जा रहे नए सरकारी आवासों का जायजा लिया। उन्होंने आवासीय परिसर में रह रहे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने साफ–सफाई तथा सुविधाओं के रखरखाव को भी प्राथमिकता के साथ दुरुस्त रखने पर जोर दिया। Haryana News

दौरे के दौरान आईजीपी साउथ रेंज नाजनीन भसीन, एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, थाना रामपुरा प्रभारी सहित पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी और कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में निरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ और पुलिस सुविधाओं के उन्नयन से संबंधित कई महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश भी जारी किए गए। Haryana News

ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp