मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान, अगले 15 दिन में इन लोगों को मिलेगी फ्री में जमीन

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह के दौरान प्रजापति समाज और पारंपरिक कुम्हारी कला के संरक्षण व प्रोत्साहन को…


Haryana News CM Saini made a big announcement, these people will get free land in the next 15 days
Haryana News CM Saini made a big announcement, these people will get free land in the next 15 days
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह के दौरान प्रजापति समाज और पारंपरिक कुम्हारी कला के संरक्षण व प्रोत्साहन को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सीएम सैनी ने कहा कि मिट्टी से बर्तन बनाना केवल एक शिल्प नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और प्रजापति समाज की कला, कुशलता व आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के हर मेहनतकश को सम्मान और प्रगति के अवसर मिलें।Haryana News

Advertisement

इस अवसर पर Haryana CM  ने भिवानी जिले को 234 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत की कुल 19 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 87 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से तैयार 6 परियोजनाओं का उद्घाटन और लगभग 147 करोड़ रुपये की लागत वाली 13 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने प्रजापति समाज के लाभार्थियों को जमीन के अधिकार पत्र भी प्रदान किए।Haryana News

सीएम सैनी ने घोषणा की कि आगामी 15 दिनों में प्रदेश के 2 हजार गांवों में उपलब्ध पंचायती भूमि में से उचित जगहों पर प्रजापति समाज को मिट्टी लेने के लिए जमीन दी जाएगी, जिससे उन्हें कच्चे माल की कोई कमी न हो। भूमि का खसरा नंबर और पूरी जानकारी भी लाभार्थियों को दी जाएगी।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आज नहीं होगी खरीद, जानिए क्यों ?

इसके अलावा, ‘हरियाणा ग्रामीण औद्योगिक योजना’ के तहत प्रजापति समाज के छोटे उद्यमियों को वित्तीय सहायता देने का भी ऐलान किया गया। इस योजना के तहत बी, सी और डी श्रेणी के ब्लॉकों में मशीनरी और भवन निर्माण पर 15 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी और 7 साल तक अधिकतम 8 लाख रुपये वार्षिक ब्याज सब्सिडी भी दी जाएगी।

समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की धर्मशालाओं में विभिन्न कार्यों के लिए 1 करोड़ 29 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसमें मुख्यमंत्री स्वयं 31 लाख रुपये, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 21 लाख और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा 11-11 लाख रुपये की राशि दी गई है। मुख्यमंत्री की यह घोषणाएं प्रजापति समाज को नई ऊर्जा और सम्मान देने वाली साबित होंगी।

ये भी पढ़ें:किसानों के लिए जरूरी खबर: रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्तूबर मंगलवार को रहेगा अवकाश, जानें कब होगी फसल खरीद

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp