रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: CIA Rewari ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, तीन आरोपियों को लिया रिमांड पर

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: सीआईए रेवाडी को मिली बडी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट करके युवक की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की…


युवक की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी नितिन, पुनीत व हेमंत के रूप में हुई है
युवक की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी नितिन, पुनीत व हेमंत के रूप में हुई है
Google News Follow us on Google

Haryana News: सीआईए रेवाडी को मिली बडी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट करके युवक की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी नितिन, पुनीत व हेमंत के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियो को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।Haryana News

Advertisement

24 मई की है वारदात: बता दे कि मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नितेश ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 24 मई की शाम को उसका दोस्त मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नमन उसके पास आया था। इसके बाद वह दोनों नमन की स्कूटी से फ्लाईओवर के नीचे से नाईवाली चौक की ओर जा रहे थे। जो फ्लाईओवर के नीचे नितिन, पुनीत, हेमंत व उनके अन्य साथी ने आगे खड़े होकर उनकी स्कूटी को रुकवा लिया।Haryana News

पीट पीट कर की थी हत्या: पुलिस ने बताया सभी आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों व सूए से हमला कर दिया और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। जो आरोपियों ने उसे व नमन को गम्भीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इसके बाद मोहल्ला कुतुबपुर निवासी गुलशन ने उन दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मारपीट में नमन को गंभीर चोटें आई थीं। उसे पहले ट्रॉमा सेंटर दाखिल कराया था। बाद में उसके परिजन उसे गंभीरावस्था में प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे।

मामला दर्ज: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस दौरान बीते वीरवार को अस्पताल में उपचार के दौरान नमन की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

पुलिस ने हत्या की धारा ईजाद करके शनिवार को मामले में संलिप्त तीन आरोपी मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नितिन, पुनीत व हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp