रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश! हरियाणा में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से…


Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हो सकती है इसलिए सुरक्षा और सुविधाओं में कोई ढिलाई न बरती जाए। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Advertisement

यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसका मकसद यह है कि हर जिले में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहे और कांवड़ यात्रा मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

11 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी जिसमें लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों के लिए प्रस्थान करेंगे। ये श्रद्धालु पूरे रास्ते पैदल चलकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सरकार ने पूरे मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा और रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। जिलों में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

इस बार महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी भी अधिक होने की संभावना है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने उनके लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।  महिला पुलिस की तैनाती, अलग विश्राम स्थल, साफ-सफाई और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ यात्रा करें और उन्हें कहीं भी असुरक्षा का अनुभव न हो।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp