सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल! जानिए तबादलों की पूरी इनसाइड स्टोरी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने रविवार शाम को हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के 49 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन तबादलों में कई जिलों के डीएसपी और ACP रैंक के अधिकारी शामिल…


Haryana News: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल! जानिए तबादलों की पूरी इनसाइड स्टोरी
Haryana News: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल! जानिए तबादलों की पूरी इनसाइड स्टोरी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने रविवार शाम को हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के 49 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन तबादलों में कई जिलों के डीएसपी और ACP रैंक के अधिकारी शामिल हैं। गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। ये बदलाव उन जिलों में किए गए हैं जहां कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही थी या पुलिस के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा, उन स्थानों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं जहां पद काफी समय से खाली थे।

Advertisement

Hisar के मंच पर नाचने वाले DSP का तबादला सबसे चर्चा में

इन तबादलों में सबसे ज्यादा चर्चा DSP जय भगवान के ट्रांसफर की हो रही है। जय भगवान को भिवानी से ट्रांसफर कर मधुबन (करनाल) भेजा गया है। 26 अप्रैल को हिसार यूनिवर्सिटी में पंजाबी गायक गुरदास मान के शो में जय भगवान ने धोती-कुर्ता पहनकर मंच पर डांस किया था। जब बाउंसर ने उन्हें मंच से नीचे उतारा तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वायरल वीडियो के बाद उनके व्यवहार पर सवाल उठे और अब उन्हें दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में नियुक्त किए गए नए ACP

सरकार ने इस तबादला सूची में 12 नए ACP भी नियुक्त किए हैं। गुरुग्राम में 3, फरीदाबाद में 2, झज्जर में 3, पंचकूला में 2 और सोनीपत में 2 ACP तैनात किए गए हैं। इन अधिकारियों को उन स्थानों पर भेजा गया है जहां या तो पुलिस बल की कमी थी या फिर कानून व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह सरकार का एक ठोस कदम माना जा रहा है जिससे शहरी क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और बेहतर निगरानी की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इन जिलों में भेजे गए नए DSP, इंटेलिजेंस को भी नई ताकत

इस तबादले में हांसी, भिवानी, सिरसा, पलवल, रेवाड़ी और पानीपत में नए डीएसपी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा करनाल, नीलोखेड़ी और असंध में भी तीन डीएसपी को नई पोस्टिंग दी गई है। मधुबन में कुल 6 डीएसपी की नियुक्ति की गई है जो ट्रेनिंग और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभालेंगे। वहीं, खुफिया विभाग (इंटेलिजेंस) को भी दो नए डीएसपी दिए गए हैं जिससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

इन तबादलों से साफ है कि सरकार पुलिस महकमे में जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर गंभीर है। जिन अधिकारियों पर कार्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे, उन्हें दूसरी जगह भेजा गया है। वहीं, उन क्षेत्रों में सशक्त अधिकारी तैनात किए गए हैं जहां जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। यह कदम न केवल प्रशासनिक सुधार का हिस्सा है बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी है कि पुलिस को अब पहले से ज्यादा जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp