सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान! CET परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को मिलेगी ये खास सुविधा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने आगामी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को जिला स्तर पर बस स्टैंड से परीक्षा…


Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान! CET परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को मिलेगी ये खास सुविधा
Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान! CET परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को मिलेगी ये खास सुविधा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने आगामी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को जिला स्तर पर बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक और वापसी की मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा रोडवेज को जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि महिला उम्मीदवारों के साथ एक परिवार सदस्य को भी सहायक के रूप में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Advertisement

यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को चार शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर जिले में केंद्र बनाए गए हैं ताकि उम्मीदवारों को ज्यादा दूर न जाना पड़े। सरकार और आयोग दोनों इस परीक्षा को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

परीक्षा केंद्र में ये चीजें ले जाना मना

सरकार ने परीक्षा केंद्र में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुछ सख्त निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, किताबें, नोट्स, स्लिप, चश्मा, बेल्ट, हैंडबैग, हेयरपिन, ताबीज, टोपी, दुपट्टा जैसी चीजें पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर सिर्फ आवश्यक दस्तावेज और स्टेशनरी ही लेकर आएं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुरक्षा और पारदर्शिता का पूरा इंतजाम

राज्य सरकार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। परीक्षार्थियों की पहचान और बैग आदि की चेकिंग की जाएगी। परीक्षा की हर शिफ्ट के दौरान सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट हरियाणा में तीसरी और चौथी श्रेणी की सरकारी नौकरियों के लिए जरूरी है। इस परीक्षा में पास होने वाले युवाओं को विभिन्न विभागों में निकली भर्तियों के लिए पात्र माना जाएगा। CET का स्कोर तीन साल तक मान्य रहेगा और इसी के आधार पर अगली चयन प्रक्रिया में भाग लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp