सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: बहादुरगढ़-झज्जर फोरलेन को मिली मंजूरी, अब दौड़ेगी विकास की रफ्तार!

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने झज्जर-बहादुरगढ़ रोड को फोरलेन बनाने की मांग केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की थी। उन्होंने इस विषय में पत्र लिखा…


Haryana News: बहादुरगढ़-झज्जर फोरलेन को मिली मंजूरी, अब दौड़ेगी विकास की रफ्तार!
Haryana News: बहादुरगढ़-झज्जर फोरलेन को मिली मंजूरी, अब दौड़ेगी विकास की रफ्तार!
Google News Follow us on Google

Haryana News: बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने झज्जर-बहादुरगढ़ रोड को फोरलेन बनाने की मांग केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की थी। उन्होंने इस विषय में पत्र लिखा था जिसे खट्टर ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचाया। अब गडकरी ने अधिकारियों को इस पर नियम अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

बहादुरगढ़-झज्जर सड़क लगभग 28 किलोमीटर लंबी है। इसमें से 22.5 किलोमीटर क्षेत्र को पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग 352R घोषित किया जा चुका है। यह सड़क बहादुरगढ़ शहर को झज्जर से जोड़ने वाली मुख्य कड़ी है और इस पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। फोरलेन बनने से लोगों को सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

HSRDC ने ₹98 करोड़ का अनुमान तैयार किया

हरियाणा स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HSRDC) ने इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए करीब ₹98 करोड़ का बजट तैयार किया है। यह बजट बहादुरगढ़ बाइपास से झज्जर तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए तय किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बहादुरगढ़ शहर से गुजरने वाली सड़क होगी सुदृढ़

इस परियोजना के अंतर्गत झज्जर रोड का जो हिस्सा बहादुरगढ़ शहर से होकर गुजरता है, उसे फोरलेन तो नहीं बनाया जाएगा लेकिन उसकी मौजूदा स्थिति को मजबूत किया जाएगा। इससे शहर के भीतर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

फोरलेन सड़क बनने से जहां लोगों की यात्रा समय में बचत होगी वहीं झज्जर और बहादुरगढ़ के बीच औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इस निर्णय से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और लंबे समय से लंबित मांग पूरी होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp