रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: अलीगढ़-पलवल हाईवे को मिली हरी झंडी! अब दिल्ली-एनसीआर तक सफर होगा आसान और सुपर फास्ट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा और आसपास के राज्यों को जोड़ने के लिए सरकार लगातार नए हाईवे का निर्माण कर रही है। इसी कड़ी में अब अलीगढ़-पलवल हाईवे को हरी झंडी मिल गई है।…


Haryana News: अलीगढ़-पलवल हाईवे को मिली हरी झंडी! अब दिल्ली-एनसीआर तक सफर होगा आसान और सुपर फास्ट
Haryana News: अलीगढ़-पलवल हाईवे को मिली हरी झंडी! अब दिल्ली-एनसीआर तक सफर होगा आसान और सुपर फास्टHaryana News: अलीगढ़-पलवल हाईवे को मिली हरी झंडी! अब दिल्ली-एनसीआर तक सफर होगा आसान और सुपर फास्ट
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा और आसपास के राज्यों को जोड़ने के लिए सरकार लगातार नए हाईवे का निर्माण कर रही है। इसी कड़ी में अब अलीगढ़-पलवल हाईवे को हरी झंडी मिल गई है। इस हाईवे का निर्माण होली से पहले शुरू होने वाला है और इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो चुका है।

Advertisement

अलीगढ़-पलवल हाईवे की कुल लंबाई 72 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण पर लगभग 1361 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हाईवे का काम हरियाणा की सीडीएस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी करेगी। निर्माण और चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी तेज गति से चल रहा है।

इस हाईवे के लिए कुल 31 गांवों की जमीन ली जाएगी। जिन किसानों की जमीन में आ रही है, उन्हें सरकार मोटा मुआवजा दे रही है। अब तक 18 गांवों को मुआवजा मिल चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस हाईवे की 46 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करेगा। अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहा से निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए कुल 281 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी, जिसमें से लगभग 100 हेक्टेयर जमीन पहले ही अधिग्रहित हो चुकी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अब तक लगभग 700 किसानों को 100 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं 280 किसानों को जल्द ही 40 करोड़ रुपये मिलेंगे। कुल 1200 किसानों को मुआवजे की डिमांड भेजी गई है। खैर और जट्टारी में 33 किलोमीटर लंबा बाइपास बनाया जाएगा। खैर से अंडला तक 10 किलोमीटर और जट्टारी से आगे तीन किलोमीटर फोरलेन रोड बनेगी। खैर के राजपुर गांव में टोलप्लाजा भी बनेगा।

यह एक्सप्रेसवे टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे और पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल रोड से जुड़ जाएगा। इस हाईवे से अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, पलवल और गुरुग्राम तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई है, लेकिन इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी स्रोतों पर है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp