रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: हिसार स्टेशन पर जल्द शुरू होगा बड़ा प्रोजेक्ट, लंबी दूरी की ट्रेनों को मिलेगा फायदा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिसार रेलवे स्टेशन पर अब 63.66 करोड़ रुपए की लागत से नई डबल वॉशिंग लाइन और सिक लाइन बनाई जाएगी। इसके…


Haryana News: हिसार स्टेशन पर जल्द शुरू होगा बड़ा प्रोजेक्ट, लंबी दूरी की ट्रेनों को मिलेगा फायदा
Haryana News: हिसार स्टेशन पर जल्द शुरू होगा बड़ा प्रोजेक्ट, लंबी दूरी की ट्रेनों को मिलेगा फायदा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिसार रेलवे स्टेशन पर अब 63.66 करोड़ रुपए की लागत से नई डबल वॉशिंग लाइन और सिक लाइन बनाई जाएगी। इसके लिए रेलवे ने 44.41 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और लगभग दो महीने बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। पहले अधिकारियों की टीम साइट का दौरा करेगी और उसके बाद ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।

Advertisement

इस प्रोजेक्ट में दो पिट लाइन, चार स्टेब्लिंग लाइन, शंटिंग नेक, सिक लाइन और मार्शलिंग लाइन तैयार की जाएंगी। नई वॉशिंग लाइन बनने से हिसार रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों को खड़ा करना और उनका मेंटेनेंस करना आसान होगा। वॉशिंग लाइन में ट्रेन की धुलाई और मरम्मत जैसे काम किए जाते हैं। एक ट्रेन को वॉशिंग लाइन में चार से छह घंटे का समय लगता है, जिसके बाद वह फिर से लंबे रूट पर रवाना हो जाती है।

सिक लाइन बनने से डिब्बों की साधारण मरम्मत स्थानीय स्तर पर ही संभव होगी। अब खराब डिब्बों को दूसरे स्टेशनों की वर्कशॉप भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी। ट्रेन की समयबद्धता बनी रहेगी और यात्रियों को अनावश्यक देरी या असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस परियोजना के पूरा होने के बाद हिसार रेलवे स्टेशन से बीकानेर, हनुमानगढ़, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी, बिहार समेत कई प्रमुख शहरों की ट्रेनों का मार्ग खुलेगा। पहले स्टेशन पर जगह की कमी के कारण कई ट्रेनों को रोकने में समस्या होती थी। नई वॉशिंग और सिक लाइन से ट्रेनों का संचालन सुगम होगा और व्यापारिक मालवाहन भी अधिक प्रभावी तरीके से पहुंच सकेगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp