रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: मिट्टी और पानी को बचाने के लिए लिया गया बड़ा फैसला! अब इन पेड़ो को लगाने पर रोक

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा वन विभाग ने सफोड़ा वृक्ष की बुआई पर पूरे राज्य में पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में वन संरक्षक प्रमुख मुख्यालय से सभी जिलों के…


Haryana News: मिट्टी और पानी को बचाने के लिए लिया गया बड़ा फैसला! अब इन पेड़ो को लगाने पर रोक
Haryana News: मिट्टी और पानी को बचाने के लिए लिया गया बड़ा फैसला! अब इन पेड़ो को लगाने पर रोक
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा वन विभाग ने सफोड़ा वृक्ष की बुआई पर पूरे राज्य में पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में वन संरक्षक प्रमुख मुख्यालय से सभी जिलों के वन अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। यह फैसला राज्य के पर्यावरण और जल संसाधनों की बिगड़ती स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Advertisement

सफोड़ा का पेड़ बहुत तेज़ी से मिट्टी के पोषक तत्वों को सोख लेता है जिससे ज़मीन की उर्वरता धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। इससे खेत बंजर होने लगते हैं और फसल उत्पादन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सफोड़ा का ज्यादा फैलाव मिट्टी के ढांचे को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा था।

पानी की कमी का बढ़ता खतरा

यह वृक्ष प्रतिदिन लगभग 12 लीटर पानी खींचता है। यदि इसे पर्याप्त पानी न मिले तो इसकी जड़ें ज़मीन के भीतर से ही भूजल सोखना शुरू कर देती हैं। इससे प्रदेश का भूजल स्तर तेजी से गिरता जा रहा है। हरियाणा के 143 ब्लॉकों में से 88 ब्लॉक अब डार्क ज़ोन में आ चुके हैं यानी वहां पानी की भारी कमी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

वन मंत्री ने दिए थे सख्त निर्देश

हाल ही में वन विभाग की समीक्षा बैठक में वन मंत्री राव नरबीर ने साफ तौर पर निर्देश दिया था कि राज्य में अब सफोड़ा का कोई भी पौधा नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने पर्यावरण और जल संकट की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया। अब इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।

वन विभाग का अगला लक्ष्य है कि सफोड़ा के स्थान पर ऐसे पौधों की बुआई की जाए जो पर्यावरण के लिए लाभकारी हों और जल तथा भूमि की गुणवत्ता को बनाए रखें। इसके लिए स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों और किसानों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें उपयुक्त पौधों की जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp