
Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी के गांव जौनावास में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से चोरो ने सेंघ लगा दी। दो बदमाशों ने देर रात एटीएम बूथ का शटर तोड़ने प्रयास किया। लेकिन मुंबई स्थित बैंक के हेड ऑफिस में अलर्ट अलार्म बजने से उनका मंसूबा नाकाम हो गया।Haryana News
घटना बीती रात करीब डेढ़ बजे की है, जब दो युवक एटीएम का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान मुंबई हेड ऑफिस में अलर्ट का मैसेज पहुंच गया, जिसके बाद वहां की टीम ने तुरंत डायल-112 के जरिए रेवाड़ी पुलिस और बैंक के गार्ड को सूचना दी। इतना नहीं दो युवको मौके पर ही बदोच लिया।
सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना प्रभारी जगदीश अपनी टीम और गार्ड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। वही वारदात के पास एक कार, कटर मशीन मिली है।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
बैंक मैनेजर प्रवीण मेहता ने बताया कि एटीएम में करीब 18 लाख रुपए थे। रात को मुंबई से अलर्ट मैसेज मिलने के बाद गार्ड और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। रात के समय एटीएम बूथ पर गार्ड नहीं रहता और बूथ बंद रहता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
