Thursday, 8 October 2026

हरियाणा: MD ने रेवाड़ी मेंं महिला कर्मचारी को बनाया हवश का शिकार, प्रीगेंट होने पर खुला राज

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा (Best E News)  हरियाणा के रेवाड़ी में बड़ा मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी की ह्यूमन रिसोर्सेज (HR) एग्जीक्यूटिव ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पर काम के बहाने रेवाड़ी…


MD ने रेवाड़ी मेंं महिला कर्मचारी को बनाया हवश का शिकार, प्रीगेंट होने पर खुला राज
MD ने रेवाड़ी मेंं महिला कर्मचारी को बनाया हवश का शिकार, प्रीगेंट होने पर खुला राज
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best E News)  हरियाणा के रेवाड़ी में बड़ा मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी की ह्यूमन रिसोर्सेज (HR) एग्जीक्यूटिव ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पर काम के बहाने रेवाड़ी लाकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि MD उसे गुरूग्राम से रेवाड़ी की एक सोसाइटी स्थित फ्लैट में ले गया, जहां उसके साथ रैप किया। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर MD ने एक गुरुजी का नाम लेते हुए कहा कि वह लड़कियों को गायब कर देता है।

Advertisement

महिला ने आरोप लगाया कि 19 मई को उसे दोबारा रेवाड़ी लाया गया और उसके साथ जबरदस्ती की गई। इसके अगले दिन 20 मई को ऑफिस में उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं करने देने का भी आरोप लगाया गया है। 2 अगस्त को भी उसे रेवाड़ी लाया गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। MD को बताया तो वह धमकियां देने लगा। वह डरी होने के चलते उसी दिन श्किायत नहीं कर पाई।

महिला के अनुसार MD कंपनी के काम का हवाला देकर उसे रेवाड़ी लेकर आया। उन्होंने कहा कि पहले वह अपने फ्लैट में जाली लगवाने का काम करेंगे। वहां फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की गई। विरोध करने पर MD ने कहा कि उसके पास गन है। उसके एक गुरुजी भी हैं जो लड़कियों को गायब कर देते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

लड़कियों को कर देता है गायब: महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर MD ने एक गुरुजी का नाम लेते हुए कहा कि वह लड़कियों को गायब कर देता है। इसके बाद भी उसे ऑफिस में बुलाकर परेशान किया गया। दूसरी नौकरी जॉइन करने के बाद भी पुरानी कंपनी का काम कराने का दबाव बनाया गया। जब वह गर्भवती हुई तो उसे बच्चे को लेकर भी धमकियां दी गईं।

मामलाा दर्ज कर जांच शुरू: महिला ने गुरुग्राम के महिला थाना में शिकायत दी। काउंसलिंग के बाद घटनास्थल रेवाड़ी होने के कारण जीरो FIR दर्ज कर मामला रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना भेज दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper