हरियाणा: 6 सितंबर की शाम करीब 7 बजे वह घर पर था और दोस्त को काम के पैसे ऑनलाइन भेजने के लिए गूगल पे खोल रहा था। इसी दौरान एप पर एक लिंक दिखाई दिया। उसने लिंक को हटाने का प्रयास किया, लेकिन लिंक नहीं हटा। इसके बाद उसने जब उसने लिकं क्लिक कर दिया।कुछ ही देर में 2.39 लाख रुपये खाते से निकल गए। उसने फोन से बैंक को सूचना देकर खाता बंद करवाया।
2.39 लाख रुपये खाते से निकले: गूगल पे पर आया एक अनजान लिंक हटाने की कोशिश करना सेक्टर-14 की मंडी बोर्ड काॅलोनी निवासी व्यक्ति को महंगा पड़ गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके यूनियन बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुई और कुछ ही देर में 2.39 लाख रुपये खाते से निकल गए। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने मोबाइल रिसेट किया और बैंक को सूचना दी। अब साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साइबर ठगी होने से उडी नींद: पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़ित पिछले करीब 20 वर्षों से चंडीगढ़-पंचकूला में कुकिंग का काम करता है। लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही समय बाद उसके मोबाइल पर यूनियन बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। लगातार रकम कटने के बाद उसे साइबर ठगी का शक हुआ। उसने तुरंत मोबाइल फोन रिसेट कर दिया और बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी
बाद में बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर सामने आया कि खाते से कुल 2 लाख 39 हजार रुपये अलग-अलग आनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जा चुके थे। साइबर थाना पुलिस अब लिंक, ट्रांजेक्शन और रकम जिन खातों में गई, उनकी जानकारी जुटा रही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
