Haryana Job: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर भर्ती परीक्षा की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब फाइनल चयन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आयोग की ओर से दोनों पदों के लिए मेंस परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
HPSC ने वर्ष 2023 में ट्रेजरी अफसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2023 तय की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के बाद अब मेंस परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों की संख्या भी सामने आ गई है।
इतनें पदों पर होगी भर्ती: बता दें कि ट्रेजरी अफसर के कुल 5 पदों में जनरल कैटेगरी के लिए 2, अनुसूचित जाति के लिए 1, बीसीए के लिए 1 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1 पद आरक्षित किया गया था।
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा
वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों में जनरल के लिए 16, एससी के लिए 6, बीसीए के लिए 4, बीसीबी के लिए 1 और ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद निर्धारित किए गए थे। सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री रखी गई थी।
ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला
रिजल्ट से जुड़ा एक अहम पहलू यह भी रहा कि ट्रेजरी अफसर भर्ती में 8 ऐसे अभ्यर्थी शामिल हैं, जो आरक्षित श्रेणी से होने के बावजूद जनरल कैटेगरी की कटऑफ में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसी तरह असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर भर्ती में 164 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जिन्होंने आरक्षित वर्ग से होते हुए भी जनरल कटऑफ में क्वालीफाई किया है। इससे स्पष्ट है कि इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है।
ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के लिए कुल 83 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए 843 अभ्यर्थी मेंस एग्जाम में शामिल होंगे। यह संख्या बताती है कि दोनों ही पदों के लिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहने वाली है।
ये भी पढ़ें:Mega Job Fair : हरियाणा की इस ITI में लगेगा रोजगार मेला 23 को, पहले आओ पहले पाओ

