Thursday, 8 October 2026

हरियाणा: हर जेल में होगा ​शिकायत का रजिस्टर, कैदियों की होगी सुनवाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देश पर एक बडा फैसला लिया है। हरियाणा की हर जेल में एक रजिस्टर होगा जिसमें वे अपने व्यथा लिख सकते है। बता दे…


हरियाणा: हर जेल में होगा ​शिकायत का रजिस्टर, कैदियों की होगी सुनवाई
हरियाणा: हर जेल में होगा ​शिकायत का रजिस्टर, कैदियों की होगी सुनवाई
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देश पर एक बडा फैसला लिया है। हरियाणा की हर जेल में एक रजिस्टर होगा जिसमें वे अपने व्यथा लिख सकते है। बता दे कि यह आदेश डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बुधवार को रेवाड़ी जेल में दिया। इस मौके पर बुधवार को जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया गया तथा इस दौरान उन्होंने जिला जेल का औचक निरीक्षण भी किया।

Advertisement

शिकायत करने का मिलेगा अधिकार: बता दे हर आदमी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए तथा जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

इस निरीक्षण में उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचें। डॉ रेनू सोलखे के द्वारा जिला जेल रेवाड़ी के मुलाकाती एरिया में स्थापित हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया।हेल्प डेक्क में कैदियों केा बताया गया किे वे कैसे अपनी श्किायत कर सकते है। उनकी शिकायते कैसे उनके पास पहुचं सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper