रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana crime: हरियाणा पुलिस को बहुत छकाया, 20 साल के बाद यहां से पाया काबू

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: सीआईए धारूहेड़ा पुलिस को बडी सफलता मिली है। कंपनी में चोरी के प्रयास व पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में संलिप्त 21 साल से फरार चल रहे अदालत द्वारा…


हरियाणा पुलिस को बहुत छकाया, 20 साल के बाद यहां से पाया काबू
हरियाणा पुलिस को बहुत छकाया, 20 साल के बाद यहां से पाया काबू
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: सीआईए धारूहेड़ा पुलिस को बडी सफलता मिली है। कंपनी में चोरी के प्रयास व पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में संलिप्त 21 साल से फरार चल रहे अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव दुरेची निवासी खुर्शीद के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

बता दे कि 8 मई 2004 की रात को धारूहेड़ा की सहगल फैक्ट्री के गार्ड राजस्थान के जिला झुन्झनु के गांव गादली निवासी मुंशी सिंह ने पुलिस को सुचना दी थी कि उनकी फैक्ट्री में एक टाटा-407 गाडी खड़ी हुई है कुछ लोग फैक्ट्री में चोरी कर रहे है। जिस सुचना पर पुलिस टीम जब फैक्ट्री में पहुंची तो टाटा गाड़ी के पास एक व्यक्ति खडा हुआ था, जिसे पुलिस टीम ने काबू किया तो उसने शोर मचा दिया।

उसके शोर मचाने पर 10-15 व्यक्ति लाठी व लोहे की रॉड लेकर आ गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया तथा जिप्सी पर भी तोड़फोड़ करके वायरलैस सैट को खराब कर दिया। तभी फैक्ट्री का दूसरा चौकीदार रघुनाथ सिंह निवासी पदमपुरा जिला सहारन बिहार भी आ गया। उन्होंने चौकीदारों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इसके बाद सभी आरोपी टाटा गाड़ी व फैक्ट्री से निकाला हुआ माल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी शहजाद उर्फ खुशी, कासम, मुबारिक व जाकिर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आरोपी खुर्शीद फरार चल रहा था।

21 साल बाद काबू: माननीय अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। जो इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने सोमवार को मामले संलिप्त आरोपी खुर्शीद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp