
Haryana crime: हरियाणा में एक ओर मामला विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी सामने आया है। शातिर एजेंट गिरोह ने दुबई भेजने के नाम 2 लाख 70 हजार रुपए की चपत लगा दी। इतना ही नही शातिरो ने फर्जी वीजा व टिकट सौंप दिए।
पुलिस ने चंदाखेड़ी निवासी शिवम दहिया की शिकायत पर पंजाब के होशियारपुर निवासी एजेंट लक्ष्य शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिवम ने बताया कि वह विदेश में नौकरी की तलाश में था। उसे पता चला कि एक एजेंंट है जो उसकी सहायता कर सकता है Haryana crime
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
इसी को लेकर लक्ष्य शर्मा से संपर्क किया। लक्ष्य ने उसे मोहाली बुलाया और फाइल व अन्य खर्चों के लिए पैसे मांगे। उसने अपने पिता के साथ मोहाली जाकर लक्ष्य को 40 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में दिए और अपना पासपोर्ट उसकों दे दियाHaryana crime
लक्ष्य ने बताया कि उसकी दुबई में उनकी जान-पहचान है । वह उसको नौकरी दिला देगा। लक्ष्य ने वेरिफिकेशन के नाम पर 4 हजार 600 रुपए और 18 फरवरी को दुबई से फोन कर 7 हजार रुपए और मांगे, जो शिवम ने दे दिए।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
13 मार्च को लक्ष्य ने एक वीजा दिया, जो चेक करने पर एक्टिव तो था, लेकिन उसका उद्देश्य स्पष्ट नहीं था। फिर भी आरोपी को 1 लाख रुपए ऑनलाइन पेमेंट कर दिए। जब उसने पैसे मांगे तो मना कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।
