सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana Contractor Saksham Yuva Yojana: इंजीनियरिंग युवाओं को ठेकेदारी का मिलेगा सुनहरा! मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लॉन्च की ये खास योजना

Written by: सुनील कुमार

Published:

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐलान किया कि राज्य सरकार ने 'Haryana Contractor Saksham Yuva Yojana' शुरू की है। इस योजना के तहत आईटीआई डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार युवाओं को ठेकेदार…


Haryana Contractor Saksham Yuva Yojana: इंजीनियरिंग युवाओं को ठेकेदारी का मिलेगा सुनहरा! मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लॉन्च की ये खास योजना
Haryana Contractor Saksham Yuva Yojana: इंजीनियरिंग युवाओं को ठेकेदारी का मिलेगा सुनहरा! मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लॉन्च की ये खास योजना
Google News Follow us on Google

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐलान किया कि राज्य सरकार ने ‘Haryana Contractor Saksham Yuva Yojana‘ शुरू की है। इस योजना के तहत आईटीआई डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार युवाओं को ठेकेदार बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद वे हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (HEWP) पर पंजीकृत हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को HEWP की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये जानकारी दी।

Advertisement

यह योजना युवाओं के तकनीकी ज्ञान को ठेकेदारी में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है जिस पर इच्छुक इंजीनियरिंग डिग्रीधारी युवक पंजीकरण कर सकते हैं। उन्हें विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में 90 दिनों की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे HEWP पोर्टल पर पंजीकृत हो सकेंगे।

HEWP पर होगा आसान और पारदर्शी रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री ने HEWP पोर्टल की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि ठेकेदारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान और स्पष्ट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एक स्पष्ट एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) बननी चाहिए ताकि ठेकेदारों को किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि भुगतान ऑनलाइन मोड से समय पर किया जाए। अभी तक कुल 20,709 ठेकेदारों में से 6,476 ठेकेदार पंजीकृत किए जा चुके हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

विकास कार्यों के लिए बजट की सुनिश्चितता जरूरी

मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट किया कि कोई भी विकास कार्य या परियोजना शुरू करने से पहले संबंधित विभागों को बजट की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। यदि परियोजना का बजट केंद्र सरकार से आना है तो संबंधित मंत्रालय से संपर्क कर उसे शीघ्र जारी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी विभागों के इंजीनियरिंग कार्य HEWP पोर्टल के माध्यम से ही आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी टेंडर जारी होते ही तुरंत आवंटित किए जाएं और उनके भुगतान भी HEWP से ही किए जाएं। 1 अप्रैल 2025 से कोई भी ऑफलाइन आवंटन मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp