सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana CET 2025: इस बार होगी हाईटेक परीक्षा, चेहरा पहचान कर लगेगी हाजिरी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana CET 2025: हरियाणा CET 2025 परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इस परीक्षा को लेकर…


Haryana CET 2025: हरियाणा CET 2025 परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इस परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार आयोग परीक्षा को पूरी तरह से सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। युवाओं में जहां उम्मीदें बढ़ गई हैं वहीं तैयारी भी तेज हो गई है क्योंकि संभावना है कि परीक्षा इसी महीने हो सकती है।

Advertisement

HSSC इस बार परीक्षा में धोखाधड़ी रोकने के लिए हाईटेक तकनीकों का सहारा ले रहा है। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की पहचान के लिए बॉयोमैट्रिक सिस्टम और फेस रिकग्निशन स्कैनर लगाए जाएंगे। इसके साथ-साथ QR कोड स्कैनिंग से भी पहचान की जाएगी। आयोग की योजना है कि उपस्थिति प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जाए।

10 जुलाई को खुलेंगे टेंडर और तय होगी तारीख

सूत्रों के अनुसार आयोग 10 जुलाई को संबंधित उपकरणों के टेंडर खोलेगा। इसमें CCTV कैमरे, सर्च डिवाइस, ऑनलाइन-ऑफलाइन बायोमैट्रिक सिस्टम, फेस रिकग्निशन और QR स्कैनिंग से जुड़ी तकनीकों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही OMR शीट्स और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर भी पहले से तैयारी चल रही है। इन टेंडरों के खुलते ही परीक्षा की तारीख को लेकर स्पष्टता आ सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

Group-D रिजल्ट पर उठे सवाल और बढ़ी बेचैनी

हाल ही में आयोग ने Group-D के 7596 पदों का रिजल्ट जारी किया था लेकिन इसके बाद कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि समान कटऑफ होने के बावजूद उनका नाम चयन सूची में नहीं आया। इस पर HSSC चेयरमैन हिम्‍मत सिंह ने संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी सभी शिकायतें केवल Grievance Portal के माध्यम से दर्ज की जाएं ताकि उचित जांच हो सके।

आयोग के चेयरमैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी करते हुए साफ कर दिया कि वे केवल उन्हीं शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे जो आयोग के पोर्टल पर दर्ज कराई जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चाहें तो अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय में भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे यह संदेश स्पष्ट है कि HSSC इस बार पारदर्शिता को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp