
Haryana accident: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में महेंद्रगढ़ रोड पर एक बडा हादसा हो गया। नांगल मूंदी के लाल रंगा की कालि कार ने चाचा व दो भतीजो को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। सडक हादसे में गांव शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने बताया कि गांव बुडोली निवासी ओमप्रकाश अपने भतीजे साहिल, प्रशांत और रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर नांगल मूंदी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चारों घायल हो गए।Haryana accident
नांगल मूंदी के पास हुए सडक हादसे अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायलों को रेवाड़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश, साहिल और प्रशांत को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें:कर्मचारियों की हडताल में चलते धारूहेड़ा में 22 गांवों में बिजली गुल
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज: पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए रोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है बता दे चारो महेंद्रगढ़ जिले के गांव सतनाली में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में मौत होने पर घर में मातम छा गया।
ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की Strike के चलते Power House और वाटर वर्क्स पर Police तैनात
