सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Gurugram City Buses: गुरुग्राम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया युग! जल्द दौड़ेंगी 300 नई सिटी बसें

Written by: सुनील कुमार

Published:

Gurugram City Buses: गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने सेक्टर-10 में पहला ई-बस डिपो तैयार कर लिया है। यह डिपो सिटी में ई-बसों के सुचारु संचालन की दिशा में एक बड़ा कदम…


Gurugram City Buses: गुरुग्राम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया युग! जल्द दौड़ेंगी 300 नई सिटी बसें
Gurugram City Buses: गुरुग्राम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया युग! जल्द दौड़ेंगी 300 नई सिटी बसें
Google News Follow us on Google

Gurugram City Buses: गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने सेक्टर-10 में पहला ई-बस डिपो तैयार कर लिया है। यह डिपो सिटी में ई-बसों के सुचारु संचालन की दिशा में एक बड़ा कदम है। जल्द ही 300 नई सिटी बसें यहां से संचालन शुरू करेंगी जिससे शहरवासियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

सेक्टर-48 में GMDA लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से दूसरा ई-बस डिपो बना रहा है। 15 अप्रैल 2023 को इसके निर्माण का काम ठेकेदार को सौंपा गया था। अभी तक 35 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और दिसंबर 2025 तक इसे पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

154 बस स्टॉप पर बन रहे शेल्टर, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

सेक्टर-68 से 95 और सेक्टर-99 से 115 तक 154 बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं। ये सभी स्थान द्वारका एक्सप्रेसवे और SPR के आसपास विकसित क्षेत्रों में हैं। करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ये शेल्टर दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे जिससे यात्रियों को इंतज़ार में अबगर्मी या बरसात से राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सेक्टर-103 में नया डिपो प्रस्तावित, जमीन अधिग्रहण की तैयारी

GMDA ने सेक्टर-103 में नया ई-बस डिपो बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए नगर निगम गुरुग्राम से 7.18 एकड़ ज़मीन मांगी गई है और इसके बदले में 39 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। CEO ने राशि जमा करने की अनुमति दे दी है और यह राशि अगले सप्ताह नगर निगम को भेज दी जाएगी।

इस समय गुरुग्राम और मानेसर के बीच प्रतिदिन 30 सिटी बसें चल रही हैं लेकिन डिपो की कमी के कारण बसों को सेक्टर-10 से सुबह रवाना करना पड़ता है। GMDA का अगला लक्ष्य अगले तीन वर्षों में कुल 900 सिटी बसें शुरू करना है। इसके लिए नहरपुर कासन में एक और डिपो के लिए HSIIDC से जमीन मांगी गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp