Tuesday, 6 October 2026

गुरुग्राम के इन सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी होंगी सडकें, जानिए किन गांवों को होगा फायदा

Written by: सुनील चौहान

Published:

गुरुग्राम। तेजी से विकसित हो रहे नए सेक्टरों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार ने 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया है। सेक्टर-81…


गुरुग्राम के इन सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी होंगी सडकें, जानिए किन गांवों को होगा फायदा
गुरुग्राम के इन सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी होंगी सडकें, जानिए किन गांवों को होगा फायदा
Google News Follow us on Google

गुरुग्राम। तेजी से विकसित हो रहे नए सेक्टरों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार ने 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया है। सेक्टर-81 से 86 और सेक्टर-104 में प्रस्तावित सड़कों के लिए करीब 10.61 एकड़ जमीन की प्रक्रिया शुरू की गई है। फिलहाल सरकार ने सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) की प्रक्रिया शुरू की है।

Advertisement

अधिग्रहण को लेकर अधिसूचना जारी: शहरी संपदा विभाग की ओर से 30 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार गुरुग्राम-मानेसर शहरी परिसर में प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़कों के लिए संबंधित जमीन की आवश्यकता है या भविष्य में पड़ सकती है। इसी आधार पर भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा एवं पारदर्शिता के अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 4(1) के तहत प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIIDC) को सामाजिक प्रभाव आकलन इकाई नियुक्त किया है।

निगम जमीन अधिग्रहण के सामाजिक प्रभाव का अध्ययन करने के साथ सामाजिक प्रभाव प्रबंधन योजना तैयार करेगा। यह प्रक्रिया राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के छह माह के भीतर पूरी करनी होगी।अधिसूचना के अनुसार प्रस्तावित सड़क नेटवर्क के लिए कुल 42,939.66 वर्ग मीटर यानी करीब 10.61 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। यह जमीन नवादा फतेहपुर, लखनौला, शिकोहपुर, सीही, बढ़ा, गुरुग्राम और धनवापुर समेत कई गांवों में है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें

सेक्टर-81 में नवादा फतेहपुर और लखनौला, सेक्टर-82 में शिकोहपुर, सेक्टर-83 और 84 में सीही, सेक्टर-85 में बढ़ा तथा सेक्टर-86 में नवादा फतेहपुर की जमीन प्रस्तावित सड़क मार्ग में शामिल है।सेक्टर-104 में भी कई बड़े भूखंड प्रस्तावित सड़क नेटवर्क का हिस्सा हैं। इनमें 4,794.72 वर्ग मीटर का भूखंड शामिल है। इसके अलावा 454.44, 2,456.83 और 4,289.28 वर्ग मीटर के भूखंड भी सूची में हैं। धनवापुर की जमीन को भी प्रस्तावित अधिग्रहण में रखा गया है।

अधिसूचना जारी होने का मतलब जमीन का अंतिम अधिग्रहण नहीं है। अभी सामाजिक प्रभाव का आकलन किया जाएगा। इसमें जमीन मालिकों और अन्य प्रभावित लोगों पर प्रस्तावित अधिग्रहण के प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा। इन सड़कों के बनने से नए सेक्टरों में आंतरिक आवागमन और आसपास के क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंबिना नंबर प्लेट वालों पर रेवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper