Thursday, 8 October 2026

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा: खेलकूद विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News) धारूहेड़ा नगर पालिका के उपाध्यक्ष अमन राव जेलदार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व…

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं धारूहेड़ा नगर पालिका के उपाध्यक्ष अमन राव ने किया
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं धारूहेड़ा नगर पालिका के उपाध्यक्ष अमन राव ने किया
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News) धारूहेड़ा नगर पालिका के उपाध्यक्ष अमन राव जेलदार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ जीवन में सफलता में खेल भी जरूरी है। खेलों से न केवल शरीर पुष्ठ होता है वही रोजगार भी मिल रहे है।

Advertisement

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं धारूहेड़ा नगर पालिका के उपाध्यक्ष अमन राव ने किया। महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर कॉलेज प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं धारूहेड़ा नगर पालिका के उपाध्यक्ष अमन राव ने किया
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं धारूहेड़ा नगर पालिका के उपाध्यक्ष अमन राव ने किया

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दयावती ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी जरूरी हैं। खेल निदेशक डॉ. हरि प्रकाश ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और अपने कॉलेज व विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

खेल निदेशक ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से लड़कियों की 9 और लड़कों की 5 टीमों सहित कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। दो दिवसीय चैंपियनशिप का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को होगा। इस अवसर पर धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 के पार्षद अमित, रामनिवास, सतेंदर और अम्न सहित कॉलेज का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper