बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

BPL राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, हर कार्ड पर मिलेगा इतना सरसों का तेल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Best E News: हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीब परिवारों (BPL )  को मिलने वाले सरसों तेल की पैकिंग में बदलाव किया गया है। अब बीपीएल और एएवाई परिवारों…


BPL राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, हर कार्ड पर मिलेगा इतना सरसों का तेल
BPL राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, हर कार्ड पर मिलेगा इतना सरसों का तेल
Google News Follow us on Google

Best E News: हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीब परिवारों (BPL )  को मिलने वाले सरसों तेल की पैकिंग में बदलाव किया गया है। अब बीपीएल और एएवाई परिवारों को पहले से निर्धारित पैक की जगह 500 एमएल और एक लीटर के पैक में सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में करीब 39.89 लाख बीपीएल/एएवाई परिवारों को यह तेल वितरित किया जाना है।

Advertisement

 

प्रबंध निदेशक ने जारी किया आदेश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड (एचएआईसी) के प्रबंध निदेशक को पत्र जारी कर अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के लिए तेल की आपूर्ति और वितरण की व्यवस्था तय की है। विभाग के अनुसार अगस्त में 30 लाख लीटर, जबकि सितंबर और अक्टूबर में 37-37 लाख लीटर सरसों तेल की आवश्यकता होगी। इस तरह तीन महीनों में करीब 104 लाख लीटर तेल की आपूर्ति की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी: आज केवल इस किसानों का लिया जाएगा बाजरा, यहां पढें गांवों के नाम

तीन महिने का तेल मिलेगा एक साथ: विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 10 से 15 अक्टूबर तक तीनों महीनों का सरसों तेल सभी जिलों में कानफेड के फोकल प्वाइंट्स पर उपलब्ध करा दिया जाए। इसके बाद परिवहन ठेकेदार 15 से 20 अक्टूबर तक तेल को डिपुओं तक पहुंचाएंगे। लाभार्थियों को 21 अक्टूबर 2026 से सरसों तेल का वितरण शुरू किया जा सकेगा।

विभाग की ओर से भुगतान की दर भी तय की गई है। सप्लाई के 15 दिनों के भीतर एचएआईसी को 174 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके बाद नियमित चक्र में 15 दिन बाद 180 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि तेल की सप्लाई के समय कोई भी बोतल खुली नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:IGU Rewari की ओर से शूटिंग चैंपियनशिप में चयन के लिए ट्रायल

एक तारिख को होगा वितरण: बता दें कि प्रत्येक महीने अगले महीने के लिए सरसों तेल की मांग पिछले महीने की 20 से 25 तारीख तक जिलों के कानफेड फोकल प्वाइंट पर भेजी जाएगी। परिवहन ठेकेदार 25 से 30 तारीख तक तेल डिपुओं तक पहुंचाएंगे और अगले महीने की एक तारीख से लाभार्थियों को वितरण शुरू किया जा सकेगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp