सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Faridabad: सेक्टर-56 में बनेगा 50-बेड का सरकारी अस्पताल, दो लाख लोगों की किस्मत बदलने की तैयारी शुरू हुई

Written by: सुनील कुमार

Published:

Faridabad: सेक्टर-56 में 50 बिस्तरों का अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही है, जिससे आसपास की कॉलोनियों और सेक्टरों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब दो लाख की आबादी को इसका…


Faridabad: सेक्टर-56 में बनेगा 50-बेड का सरकारी अस्पताल, दो लाख लोगों की किस्मत बदलने की तैयारी शुरू हुई
Faridabad: सेक्टर-56 में बनेगा 50-बेड का सरकारी अस्पताल, दो लाख लोगों की किस्मत बदलने की तैयारी शुरू हुई
Google News Follow us on Google

Faridabad: सेक्टर-56 में 50 बिस्तरों का अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही है, जिससे आसपास की कॉलोनियों और सेक्टरों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब दो लाख की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल इस इलाके में कोई सरकारी अस्पताल नहीं है, जिसके कारण लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है। इस अस्पताल के बनने से आसपास के लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Advertisement

विधायक की मांग पर सीएमओ ने भेजा प्रस्ताव

सेक्टर-55, 56 और राजीव कॉलोनी के लोगों की लंबे समय से अस्पताल खोलने की मांग थी, जिसे लेकर एनआईटी विधायक सतीश फगाना ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से बात की थी। इसके बाद विधायक ने इस विषय पर सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा से चर्चा की। सीएमओ ने विधायक की मांग पर प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य महानिदेशक (डीजी) को भेज दिया है।

अब नहीं जाना पड़ेगा दूर इलाज के लिए

फिलहाल सेक्टर-56 के आसपास कोई बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है। मरीजों को इलाज के लिए जिला सिविल बादशाह खान अस्पताल या बल्लभगढ़ अस्पताल जाना पड़ता है। अब इस अस्पताल के बनने से यह स्थिति सुधरेगी। राजीव कॉलोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भीखी राम ने कहा कि अस्पताल बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी और गंभीर मरीजों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आसपास के इलाकों को मिलेगा लाभ

इस अस्पताल के बनने से सेक्टर-55, 56, समयपुर रोड, सोहना रोड, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, सरूरपुर, जीवन नगर, गौच्छी, कुरेशीपुर, फतेहपुर तगा, खेड़ी कलां और नगला एन्क्लेव जैसे इलाकों के लोगों को लाभ होगा। अभी इन इलाकों में स्वास्थ्य केंद्र तो हैं, लेकिन कोई सरकारी अस्पताल नहीं है। विधायक सतीश फगाना ने कहा कि हर नागरिक को अपने घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री और सीएमओ से अस्पताल बनवाने की बात की गई है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp