सोमवार, 2 नवम्बर 2026

ESIC Registration: कंपनी या फैक्ट्री में काम करते हो? ESIC SPREE-2025 योजना से बिना जुर्माने के कराओ पंजीकरण

Written by: सुनील कुमार

Published:

ESIC Registration: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC ) ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़ाने के उद्देश्य से SPREE-2025 योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कंपनियों और कारखानों में कार्यरत उन कर्मचारियों…


ESIC Registration: कंपनी या फैक्ट्री में काम करते हो? ESIC SPREE-2025 योजना से बिना जुर्माने के कराओ पंजीकरण
ESIC Registration: कंपनी या फैक्ट्री में काम करते हो? ESIC SPREE-2025 योजना से बिना जुर्माने के कराओ पंजीकरण
Google News Follow us on Google

ESIC Registration: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC ) ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़ाने के उद्देश्य से SPREE-2025 योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कंपनियों और कारखानों में कार्यरत उन कर्मचारियों और नियोक्ताओं को पंजीकरण का अवसर दिया जा रहा है, जो अभी तक ईएसआईसी के तहत पंजीकृत नहीं हैं। यह योजना 1 जुलाई से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी, जिसमें बिना किसी जांच और सजा के पंजीकरण करवाया जा सकता है।

Advertisement

गुरुग्राम उप-क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि शिमला में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई ईएसआईसी की 196वीं बैठक में SPREE-2025 योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत ऐसे नियोक्ता जो अभी तक अपने कर्मचारियों को ईएसआईसी बीमा योजना में शामिल नहीं कर पाए हैं, वे बिना किसी जांच और पुराने बकाया की मांग के इस अवधि में पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें अस्थायी और संविदा कर्मचारियों को भी बीमा योजना का लाभ लेने का अवसर मिलेगा।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा पंजीकरण

नियोक्ता ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल और एमसीए पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से अपनी इकाइयों और कर्मचारियों का पंजीकरण कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी, जिससे छोटे और मध्यम स्तर के उद्योग भी आसानी से अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में ला सकेंगे। पंजीकरण के बाद कर्मचारी को ईएसआईसी के सभी चिकित्सा और वित्तीय लाभ प्राप्त होने लगेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पंजीकरण की तिथि से मान्य होगा लाभ

सुनील यादव ने बताया कि पंजीकरण उसी तिथि से मान्य माना जाएगा, जिसे नियोक्ता द्वारा घोषित किया जाएगा। पंजीकरण की तिथि से ही नियोक्ता योजना में शामिल माना जाएगा और पंजीकरण से पूर्व की अवधि के लिए किसी प्रकार का कोई योगदान या लाभ का भुगतान नहीं करना होगा। इससे नियोक्ताओं को राहत मिलेगी और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ आसानी से मिलेगा, जिससे श्रमिक वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp