
धारूहेड़ा: बुधवार सुबह करीब एनएच-48 पर (NH 48 Dharuhera) गांव जोनियावास के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले के साथ बने डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल ट्रक चालक की पहचान नहीं हो पाई है उसकी शव रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है।

थाना सेक्टर 6 पुलिस के अनुसार सुबह-सुबह एक ट्रक गलत दिशा से धारूहेड़ा की ओर आ रहा था वह नियंत्रित होकर डिवाइडेड से टकरा गया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि ट्रक चालक म्रतक मिला । फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है मृतक ने शरीर पर नीले रंग के शर्ट व पजामा पहनावा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
हाइवे पर लगा जाम: ट्रक के डिवाइडर से टकराने पर जोनियावास के निकट कुछ देर तक जाम लग गया। बता दे यहां पर ओवरब्रिज के निर्माण के चलते पहले ही जाम रहता है वही इस हादसे से जाम ओर गहरा गया। पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान के लिए फोटो जगह जगह शेयर की ताकि पहचान हो सके
ये भी पढ़ें:हरियाणा में तीन दिन अनुबंधित विद्युत कर्मचारी रहेंगें हडताल पर, जानिए क्या है मांगें ?
