रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारूहेड़ा की खुली पोल, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कार्रवाई करने के दिए आदेश

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari News: हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने धारूहेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां लापरवाही का मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान एक महिला…


Rewari News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारूहेड़ा की खुली पोल, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कार्रवाई करने के दिए आदेश
Rewari News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारूहेड़ा की खुली पोल, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कार्रवाई करने के दिए आदेश
Google News Follow us on Google

Rewari News: हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने धारूहेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां लापरवाही का मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान एक महिला चिकित्सक के ड्यूटी से अनुपस्थित होने पर मंत्री ने तीखी नाराज़गी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्थिति पर जवाब देने को कहा। बताया गया कि जब सीएमओ ने संबंधित चिकित्सक को संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने फोन तक नहीं उठाया। मंत्री ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।Rewari News

Advertisement

निरीक्षण के दौरान मंत्री आरती राव ने अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए स्वास्थ्य केंद्रों में अनुशासन और सेवा भावना बेहद आवश्यक है। पीएचसी पहुंची मंत्री ने इलाज कराने आए मरीजों से सीधे बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं, दवाइयों और स्टाफ की मौजूदगी को लेकर फीडबैक लिया। अधिकांश मरीजों ने चिकित्सा सुविधाओं पर संतोष जताया।

मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक की भी जांच की, जो कि पूरा पाया गया। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा पीएचसी को और अधिक उन्नत सुविधाओं की जरूरत है और विभाग जल्द ही अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करवाएगा। राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार सभी पीएचसी और सीएचसी में आधुनिक उपकरण और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंत्री द्वारा निर्देश देने के बाद भी संबंधित महिला चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का क्या परिणाम निकला। निरीक्षण के तुरंत बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए थे, लेकिन विभाग की कार्यशैली और जवाबदेही पर अब सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी लापरवाहियां स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विपरीत असर डालती रहेंगी।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp