Wednesday, 14 October 2026

Dharuhera : खलियावास मोहल्ले में सीवरेज लाईन नहीं, बरसात में जलभराव से परेशानी

Written by: Best E News

Published:

Dharuhera: औद्योगिक कस्बे में भले ही कूडा उठाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हो लेकिन वार्ड 8 में कूडा उठाने की सुविधा न के बराबर है। गलियों मे कई…


Dharuhera: औद्योगिक कस्बे में भले ही कूडा उठाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हो लेकिन वार्ड 8 में कूडा उठाने की सुविधा न के बराबर है। गलियों मे कई जगह डंपिंग यार्ड बनाए हुए है। आलम यहां तक है कूडा उठाने की बजाय उसे आग के हवाले ही कर दिया जाता है ये कोई नहीं बात नहीं है हर चार से पांच दिन में ऐसा ही किया जाता है। Dharuhera

Advertisement

‘वार्ड परिक्रमा’ के तहत किए गए सर्वे में सामने आया कि वार्ड के खलियावास मोहल्ले में एक गली में सीवरेज लाइन भी नहीं है। बरसात के समय लोगो को काफी परेशानी झेलनी पडती है। वार्ड में करीब 850 पंजीकृत मतदाता हैं । इस वार्ड खलियावास मोहल्ला आता है। Dharuhera

खलियावास मोहल्ले में कई गलियों में सीवरेज लाइन नहीं है। बरसात के समय में जलभराव के चलते बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है।
सतबीर

Advertisement

ये भी पढ़ेंनई अनाज मंडी रेवाड़ी में बाजरा की बंपर आवक, उठान धीमी से लगा जाम, यहां पढ़ें बाजरा शेड्यूल

वार्ड आठ काफी छोटा वार्ड है। पार्षद की ओर से सड़क, टाईल व स्ट्रीट लाइट लगवाई है ।कोई गंभीर समस्या नहीं है।
वेदपाल

मुख्य गली में डंपिंग वार्ड बनाया हुआ है। कूड़ा उठाने की शिकायत करने पर कर्मी उसे उठाने की बजाय जला देते है।
मुकेश खातोदिया

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

वार्ड नो की हर गली में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं है।
करणी प्रजापत

पार्षद की ओर से वार्ड में सड़क, टाइल लगाने का काम किया है। कोई भी गली कच्ची है। हमारी गली में पेयजल व सीवरेज की भी सुविधाएं है।
संदीप

मेरे कार्यकाल में 2 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य हुए है। वार्ड की चार गलियों पक्की करवाई तथा टाइल बिछवाई, हर गली में स्ट्रीट लाइट लगवाई है। हर गली में पेयजल आपूर्ति की सुविधा है। 2 गलियों में सीवरेज लाइन नहीं है।
राजवीर यादव, वार्ड पार्षद

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

 

 

 

Best E News
About the Author Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by Best E News →

Related News

WhatsApp